मुंबई: छत पर कपड़े सुखाने गई लड़की और कूदकर कर ली आत्महत्या- पुलिस

घटना शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास घटी. (सांकेतिक तस्वीर: Shutterstock)
Girl Committed Suicide: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा कि लड़की ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठा लिया.
- News18Hindi
- Last Updated: March 7, 2021, 12:28 PM IST
मुंबई. मुंबई के दादर इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां 15 साल की एक लड़की ने कथित रूप से इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को फौरन अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक देर चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास घटी. पुलिस को इलाके के लोगों ने कॉल करके घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाने के बाद छानबीन शुरू की, लेकिन आत्महत्या के पीछे का कोई सुराग नहीं मिला. मुंबई पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा कि लड़की ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठा लिया.

मुंबई पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मृतक लड़की आत्महत्या करने से पहले सोसाइटी के चेयरमैन के घर गई थी और वहां चेयरमैन की पत्नी से टेरेस की चाभी मांगी और कहा कि उसे कपड़ा सुखाना है. चेयरमैन की पत्नी ने उसे चाभी दे दिया, जिसके बाद उसने टेरेस पर जाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मुंबई पुलिस लड़की के घरवालों और पड़ोसियों से लगातार पूछताछ कर रही है. इतना ही नहींं, इस मामले में तमाम अन्य एंगल को भी मुंबई पुलिस खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा सके.