महाराष्ट्र: महिला ने लगाया रेप का आरोप तो सामाजिक न्याय मंत्री बोले- हम रिलेशनशिप में थे

सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे (ANI)
एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) पर बलात्कार का आरोप लगाया है. NCP नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है.
- News18Hindi
- Last Updated: January 13, 2021, 11:15 AM IST
मुंबई. एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज की. NCP नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं.
मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं. 37 वर्षीय महिला ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.
बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया
45 वर्षीय मुंडे ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं.
मुंडे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है और उनके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उन्होंने पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री बांटने पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. (भाषा इनपुट के साथ)