कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और प्रेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा आज सऊदी अरब में कच्चे तेल के उत्पादक देशों के साथ एक बैठक में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि सऊदी अरब विश्व का एक बड़ा कच्चे तेल के उत्पादक देश है। सऊदी अरब की नेतृत्व में आज एक अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा कॉन्फ्रेंस का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में किया जाएगा। इस कॉफ्रेंस में विश्व के 35 राष्ट्रों के मंत्री भाग लेंगे। साथ ही 25 तेल कम्पनियों के प्रतिनिधि और 7 अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी हिस्सा लेंगे।
प्रेट्रोलिय मंत्री मुरली देवड़ा आज इस बैठक में कच्चे तेल के निर्यातक देशों(ओपेक)से भविष्य में कच्चे तेल के व्यापार को बढ़ाने के बारे में अपने विचार रखेंगे। ताकि भारत में कच्चे तेल की किल्लत भविष्य में न हो। इसके अलावा वित्त मंत्री अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ते कच्चे तेल के दामों को लेकर अपनी चिन्ता जाहिर करेंगे।
दौर से पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि इस बैठक में वह कच्चे तेल के निर्यातक देशों से इसके दाम पर अंकुश लगाने की सलाह देंगे। भारत के साथ-साथ चीन के वित्तमंत्री भी कच्चे तेल के दाम पर काबू पाने के बारे में निर्यातक देशों से बातचीत करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : June 22, 2008, 06:27 IST