चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का ही पुन: अभियान होगा.
नई दिल्ली. भारत के चंद्रमा मिशन के तहत चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को 2021 की शुरूआत में प्रक्षेपित किये जाने की संभावना है. चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ‘ऑर्बिटर’ नहीं होगा लेकिन इसमें एक ‘लैंडर’ और एक ‘रोवर’ होगा. पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग’ के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस साल के अंतिम महीनों के लिये एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी.
हालांकि, कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी और लॉकडाउन (Lockdown) ने इसरो (ISRO) की कई परियोजनाओं को प्रभावित किया और चंद्रयान-3 जैसे अभियान में देर हुई. पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘जहां तक चंद्रयान-3 की बात है तो इसका प्रक्षेपण 2021 की शुरूआत में कभी भी होने की संभावना है. चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का ही पुन: अभियान होगा और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ही एक लैंडर और एक रोवर होगा. ’’
Dr Jitendra Singh said, as for Chandrayaan-3 is concerned, the launch may now take place somewhere in early 2021. Chandrayaan-3 will be a mission repeat of Chandrayaan-2 and will include a Lander & Rover similar to that of Chandrayaan-2, but will not have an orbiter: Space Dept
— ANI (@ANI) September 6, 2020
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chandrayaan 2, ISRO