Weather Update: पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, बुधवार को भी जमकर ठिठुरी दिल्ली

(सांकेतिक तस्वीर)
Weather Update: मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक को छोड़कर दोनों राज्यों पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गयी थी. इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम की मार जारी है.
- News18Hindi
- Last Updated: December 30, 2020, 1:32 PM IST
चंडीगढ़. कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) को मौसम की तरफ से कोई राहत नहीं मिली है. बुधवार को दोनों राज्यों में शीतलहर (Coldwave) की स्थिति बनी रही और अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में तापमान 4.6 डिग्री सल्सियस था. दोनों राज्यों में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त ठंड की चपेट में रहे बठिंडा, फरीदकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस, 2.3 डिग्री सेल्सियस और 2.9 डिग्री सेल्सियस बना रहा. उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, लुधियाना, पठानकोट और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.1 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: आज का मौसम, 30 दिसंबर: अगले 2 दिन उत्तर और मध्य भारत में गिरेगा तापमान, चलेगी शीतलहर
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा. वहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. अंबाला और करनाल में भी रात में काफी ठिठुरन रही. यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक को छोड़कर दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गयी थी. इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम की मार जारी है. बुधवार को यहां सुबह 8.30 बजे न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा.
(भाषा इनपुट के साथ)