रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को गाजीपुर सीट से निराशा हाथ लगी. उन्हें गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अफजाल अंसारी ने 119392 मतों से पराजित किया.
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 9 सीटों पर लड़े केंद्रीय मंत्रियों में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे. यूपी से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से आठ के सिर जीत का सेहरा बंधा.
मनोबल के लिहाज से सबसे बड़ी जीत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को मिली उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ कही जाने वाली अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 वोटों से मात देकर सभी को चौंका दिया.
स्मृति के अलावा महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने सुल्तानपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को 14526 वोटों से हराया.
पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतम बुद्ध नगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सतवीर को 336922 मतों से हराकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा.
ये भी पढ़ें- Video : जीत के बाद कुछ यूं जश्न मनाते नजर आए फारुख अब्दुल्ला
केन्द्रीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के भगवत शरण गंगवार को 167282 वोटों से मात देकर यह सीट अपने पास बरकरार रखी.
विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने गाजियाबाद सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के सुरेश बंसल को 501500 मतों से हराया.
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 वोटों से हरा दिया.
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 232008 से परास्त किया.
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बागपत सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरएलडी के जयंत चौधरी को 23502 मतों से हराया.
हालांकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को गाजीपुर सीट से निराशा हाथ लगी. उन्हें गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अफजाल अंसारी ने 119392 मतों से पराजित किया.
ANALYSIS: जाति-धर्म की दीवार तोड़ मोदी ने बनाया अपना वोट बैंक!
ज़ीरो से 10: यूपी में अखिलेश यादव ने मायावती को दे दी संजीवनी!
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Election Result 2019, Elections 2019, Lok Sabha Election 2019, Manoj Sinha, Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2019
Photos: तुर्की पहुंचे भारत के जूली-रोमियो-हनी और रैंबो, बचा रहे लोगों की जान, अंतरराष्ट्रीय मिशनों में हैं एक्सपर्ट
बच्चे नहीं देख सकते निर्वस्त्र पुतले, बिना अंडरवियर पहने निकलने पर होती है जेल! विचित्र हैं देशों के ये नियम
रेतीले धोरों में राजसी वैभव: धरती पर उतरे चांद-तारे, शादी देख दंग रह गए लोग, यादें संजोते रहे