उज्जवला से जुमला तक... ममता बनर्जी बोलीं- मोदी-शाह से बड़े झूठे और कौन होंगे?

ममता बनर्जी
Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, ‘आपने कई खोखले वादे किए हैं. लोग हमेशा आपके झूठ को स्वीकार नहीं करेंगे. हम मांग करते हैं कि आप एलपीजी सिलेंडर देश के हर नागरिक के लिए सस्ता करिए.
- News18Hindi
- Last Updated: March 8, 2021, 8:44 AM IST
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी शंखनाद के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. जिस वक्त पीएम कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान पर बंगाल की जनता को संबोधित कर रहे थे ठीक उसी वक्त ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी सिलिगुड़ी में पदयात्रा कर रही थी. इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर जम कर हमले किए. उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों झूठे हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार सिर्फ जुमलेबाज़ी करती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नए सिरे से मार्चा खोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि राज्य में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए वो झूठ का सहारा ले रहे हैं. एलपीजी मूल्य में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन मार्च के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इतने वर्षों में कई ‘खोखले’ वादे किए और लोगों को अब उन पर विश्वास नहीं है.
'आप बांग्ला नहीं जानते'उन्होंने कहा, ‘वो बंगला में भाषण देते हैं जबकि स्क्रिप्ट हमेशा गुजराती में लिखा होता है और उनके सामने पारदर्शी शीशे के अंदर रखा होता है. वह बहाना करते हैं कि वह अच्छी तरह बांग्ला भाषा जानते हैं. आपकी पार्टी ने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी. आपकी पार्टी ने बिरसा मुंडा का अपमान किया. आपकी पार्टी ने गलत तरीके से कहा कि रबिंद्रनाथ टैगोर का जन्म शांतिनिकेतन में हुआ. यह बंगाल और इसकी संस्कृति के बारे में आपके ज्ञान की गहराई को दर्शाता है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नए सिरे से मार्चा खोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि राज्य में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए वो झूठ का सहारा ले रहे हैं. एलपीजी मूल्य में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन मार्च के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इतने वर्षों में कई ‘खोखले’ वादे किए और लोगों को अब उन पर विश्वास नहीं है.
'आपको शर्मिंदा होना चाहिए'बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, ‘आपने कई खोखले वादे किए हैं. लोग हमेशा आपके झूठ को स्वीकार नहीं करेंगे. हम मांग करते हैं कि आप एलपीजी सिलेंडर देश के हर नागरिक के लिए सस्ता करिए. आपने एलपीजी सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है.’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी को ‘‘झूठ बोलने की अपनी आदत पर शर्मिंदा होना चाहिए.’আমাদের রাজ্যে মেয়েরা কন্যাশ্রী পায়, রাত ১২টায় রাস্তায় ঘুরতে পারে, মহিলারা নিজেদের নামে স্বাস্থ্যসাথী কার্ড পায় আর @narendramodi-জি বিজেপি শাসিত রাজ্যে দিনে দুপুরে মেয়েদের সুরক্ষা দিতে পারেন না, উল্টে গ্যাসের দাম বাড়িয়ে মহিলাদের যন্ত্রণা বাড়ায়। #IndiaAgainstLPGLoot pic.twitter.com/K7DQJcVTKm
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 7, 2021
আসল পরিবর্তন দিল্লীতে হবে এবং @narendramodi-র সরকারকে যেতে হবে । বাংলার মেয়ে @MamataOfficial বাংলার মানুষের হৃদয়ের মাঝে ছিল, আছে ও থাকবে।#IndiaAgainstLPGLoot pic.twitter.com/NjcjEfu7au
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 7, 2021