जाकिर मूसा बना हिजबुल का नया कमांडर, भारत को दी धमकी
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने जम्मू-कश्मीर में जाकिर मूसा को नया कमांडर बनाया है।
News18India
Updated: October 17, 2016, 10:28 AM IST
नई दिल्ली। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने जम्मू-कश्मीर में जाकिर मूसा को नया कमांडर बनाया है। जाकिर मूसा को बुरहान वानी की जगह नया कमांडर बनाया गया है। इसी के साथ जाकिर मूसा का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में जाकिर मूसा भारत के खिलाफ भड़काऊ बातें कर रहा है और धमकी दे रहा है। इस वीडियो में मूसा आतंकियों से कह रहा है कि जो हमले चल रहे हैं उसे जारी रखें, क्योंकि अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है। आजादी का सूरज हम जरूर देखेंगे।
भारत को धमकी देते हुए मूसा ने कहा कि इस बार फौज, पुलिस या बाकी इंडियन एजेंसियां को मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद पता है कि इस बार उनका सामना किससे है? हम धमकियां देने के आदी नहीं हैं, आई बीलिव इन एक्शन।
मूसा ने आगे कहा कि कइयों ने जेहाद का रास्ता अख्तियार किया है। वो हथियार छिन लाए हैं, वो हमारे साथ आए हैं। इंशाअल्लाह, जो भी भाई हमारे साथ शामिल होना चाहते हैं, हम तहेदिल से उनकी खुशामदीद करते हैं। उनको वेलकम करते हैं।
वहीं, रक्षा विशेषज्ञ जी डी बख्शी ने जाकिर मूसा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये वीडियो बनाकर मूसा ने अपना डेथ वारंट साइन किया है।गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिदीन के पुराने कमांडर बुरहान वानी को भारतीय सेना ने 8 जुलाई को मार गिराया था। यह आतंकी संगठन कश्मीर में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है। वानी के मौत के बाद आज भी कश्मीर में तनाव व्याप्त है।

Loading...
और भी देखें
Updated: February 20, 2019 09:51 PM ISTतैयार हो रही हैं प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली साड़ियां, चुनाव प्रचार में होंगी इस्तेमाल