बेंगलुरू। एक कार द्वारा एक महिला को कुचलने के बाद गलत पहचान के मामले में भीड़ ने तंजानिया की एक महिला की बेरहमी से पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कई और लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके तुरंत बाद इस पूर्वी एशियाई देश के अधिकारियों ने यह मामला भारत सरकार के सामने उठाया।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हम शर्मनाक घटना से बहुत दुखी हैं और उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से बात करके उनसे दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। बेंगलुरू के ‘ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट्स यूनियन’ के अनुसार, रविवार की रात दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर भीड़ ने कार रोकी और अपने तीन दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठी 21 साल की तंजानियाई महिला को कार से बाहर निकाला गया। यह महिला ‘बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही है।
यूनियन के विधि सलाहकार बोस्को कावीसी ने संवाददाताओं से कहा कि भीड़ के एक वर्ग ने उसके कपड़े फाड़ दिए और महिला द्वारा धीमी रफ्तार से चलती कार से उसे बाहर खींचा गया। तीन अन्य की भी पिटाई की गई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि तंजानिया के उच्चायोग ने इस कथित घटना के बारे में विदेश मंत्रालय को नोट भेजा है और उनसे दोषियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
सुषमा ने कहा कि सिद्धरमैया ने उन्हें जानकारी दी कि एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और पांच आरोपियों की गिरफ्तार हुई है। बेंगलुरू पुलिस के अनुसार, तंजानियाई लड़की ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि बहुत देर पहले हुए हादसे से इन लोगों का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के पास जाने पर उसने भी कोई खासी मदद नहीं की।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bengaluru
FIRST PUBLISHED : February 04, 2016, 08:46 IST