सूर्य नमस्कार करने पर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल, कैफ ने एक्सरसाइज़ करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड किए जिसमें वो सूर्य नमस्कार करते हुए नज़र आ रहे हैं। कैफ ने सूर्य नमस्कार को धर्म से अलग केवल व्यायाम बताया। इसके बाद कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर कैफ पर निशाना साधा।
@KazmiIftakhar नाम से बनी आईडी से ट्वीट किया गया कि मोहम्मद कैफ! सूर्य नमस्कार इस्लाम और उसके परंपराओं के ख़िलाफ़ है। आप ऐसे विवादास्पद बयान क्यों दे रहे हैं। वहीं @PatelMuhammad7 नाम की आईडी से ट्वीट किया गया कि इस्लाम में सूर्य नमस्कार की मनाही है। हम अपना सिर अल्लाह के अलावा किसी और के सामने नहीं झुका सकते। ये ईमान की जरूरत है दोस्त! हालांकि इरफान खान ने कैफ का समर्थन किया। इरफान ने ट्वीट कर लिखा कि भाईजान ऐसे लोगों को नज़रअंदाज़ कीजिए। मैं भी रोज़ सुबह करता हूं। अल्लाह हमारे दिल में हैं और ये हमारे और अल्लाह के बीच की बात है। इससे किसी का कोई लेना देना नहीं है।
मोहम्मद कैफ ने इससे पहले ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेटर सामी का समर्थन किया था। साथ ही आलोचना करने वालों को आड़े हाथों भी लिया। उन्होंने ट्वीट किया कर लिखा था कि ये कमेंट शर्मनाक हैं। मेरा समर्थन सामी के साथ है। देश में इससे बड़े मुददे हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर मुहम्मद सामी अपनी और बीबी की एक तस्वीर अपने आफिशियल पेज पर डालने के कारण अचानक कट्टरवादियों के निशाने पर आ गए थे। कुछ ने उनके उनके मुसलमान होने पर ही सवाल उठा दिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : January 01, 2017, 16:49 IST