होम /न्यूज /राष्ट्र /पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का पुणे में निधन, कुछ दिन पहले ही अस्पताल में हुए थे भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का पुणे में निधन, कुछ दिन पहले ही अस्पताल में हुए थे भर्ती

पति देवीसिंह शेखावत के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल. (पीटीआई फाइल फोटो)

पति देवीसिंह शेखावत के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल. (पीटीआई फाइल फोटो)

Pratibha Patil Husband Devisingh: दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शे ...अधिक पढ़ें

पुणे. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया. पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एक सूत्र ने कहा, ‘दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया.’ उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं. सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक शेखावत 12 फरवरी को पुणे में अपने घर के लॉन के बाहर सुबह के समय गिर गए थे. उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन बाद में उच्च रक्तचाप, गुर्दे की विफलता आदि सहित कई अन्य जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया.

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें