जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को दिए गए प्रथम स्थान अवार्ड के साथ केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व मंत्रालय के अधिकारी.
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस परेड पर जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर मंगलवार को राजधानी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों का स्वागत किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर देशभर से आए जनजातीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इस मौके पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्य मंत्री रेणुका सिंह समेत मंत्रालय के तमाम अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए.
गणतंत्र दिवस परेड पर 74 मंत्रालय की झांकियों में 6 मंत्रालय का चयन किया गया. इसमें जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी काे पहला पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने सभी कलाकारों और मंत्रालय के अधिकारियों को बधाई दी. जिनके प्रयास से झांकी को पहला स्थान मिला. इस मौके पर झारखंड, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, हरियाणा, पूर्वोत्तर के राज्य, तमिलनाडु और उत्तराखंड के जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत और सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Tribal, Tribal cultural
Naina Kanwal: खेल कोटे से मिली सब इंस्पेक्टर की नौकरी, ग्रेजुएशन पास हैं नैना, अब हुई थी 8 दिन की जेल
1 फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलते हैं खेसारीलाल यादव, पूरी संपति जान रह जाएंगे हैरान, जीते हैं लैविश लाइफस्टाइल
WhatsApp ग्रुप्स में जुड़े लोगों की हुई बल्ले-बल्ले, दो ऐसे फीचर्स आ गए कि मिल गई पहले से ज़्यादा ताकत