व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दोनों देश वैश्विक मामलों को हल करने में सहयोग भी करते हैं. (ANI)
नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए अपने संदेशों में क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं भेजीं हैं. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने शुभकामना संदेशों में जोर देकर कहा कि 2022 में रूस और भारत ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई और दोस्ती और आपसी सम्मान की सकारात्मक परंपराओं पर भरोसा कायम रखा. भारत में रूस के दूतावास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि दोनों देश अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखे हुए हैं.
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इसमें ऊर्जा, सैन्य प्रौद्योगिकी के अलावा बड़े पैमाने पर व्यापार और आर्थिक परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है. साथ ही दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे के महत्वपूर्ण मामलों को हल करने के प्रयासों में समन्वय भी करते हैं. अपने शुभकामना संदेश में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ‘मुझे भरोसा है कि भारत की हाल ही में शुरू हुई एससीओ और जी20 अध्यक्षता, एशिया और पूरी दुनिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही हमारे लोगों के लाभ के लिए रूस-भारत के बीच बहु-आयामी सहयोग को कायम करने के लिए नए अवसरों के रास्ते खोलेगी.’
‘दुनिया में बढ़ रहा भारत का रुतबा’, पुतिन बोले- पीएम मोदी अपने देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं…
गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से भारत ने कई मौकों पर रूस पर लगे प्रतिबंधों को जायज ठहराने से परहेज किया है. इसके साथ ही भारत ने रूस से लगातार कच्चे तेल की खरीद को जारी रखा है. अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के लगातार दबाव के सामने भी भारत ने झुकने से इनकार कर दिया. यहां तक कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी कहा कि भारत के रूस से कच्चे तेल के आयात के कारण उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है. जिसका खामियाजा यूक्रेन के लोगों को लगातार झेलना पड़ रहा है. रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का समर्थन नहीं करने के बावजूद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर साफ कहा कि जंग से किसी समस्या या विवाद का हल नहीं हो सकता है. इसके लिए बातचीत और डिप्लोमेसी एकमात्र रास्ता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India G20 Presidency, India Ratings, Pm narendra modi, Vladimir Putin
Bihar Board 2023: बिहार बोर्ड 12वीं में फेल व असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए एक और मौका, सप्लीमेंट्री एग्जाम और स्क्रूटनी के लिएआवेदन शुरू, जानें तरीका
खेसारी लाल यादव से लेकर त्रिशाकर मधु तक, 4 विवादों से हिल गया था भोजपुरी सिनेमा, अब तक नहीं भूले फैंस
श्वेता तिवारी से लेकर अरबाज खान तक, 8 सितारे जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में किया काम, चौंका देगा तीसरा नाम