भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत की और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश में हुए घोटालों के 'प्रस्तुतकर्ता एवं निर्देशक' करार दिया। राष्ट्रीय राजधानी में हुई अभियान की पहली जनसभा में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने 2जी स्पेक्ट्रम और राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े घोटालों को बॉलीवुड फिल्मों की कहानी से जोड़ दिया।
उन्होंने कांग्रेस को हिंदी फिल्मों के नाम पर 'चोरों की बारात' और 'चोर मचाए शोर' कहा। मावलंकार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, "क्या भ्रष्टाचार के ये घोटाले सोनिया और प्रधानमंत्री की जानकारी के बगैर हुए? वे इन फिल्मों के प्रस्तुतकर्ता और निर्देशक हैं।"
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : May 06, 2011, 04:07 IST