उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (एसपी) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक राजधानी के विक्रमादित्य मार्ग स्थित एसपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई है। राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों से दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेगा और भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देगा। साथ ही विपक्षी दलों से कैसे निपटा जाए इसकी रणनीति पर भी चर्चा होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : July 31, 2013, 05:41 IST