सोमनाथ भारती पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के लिए उकसाने का आरोप, FIR दर्ज

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। भारती के खिलाफ एक नए मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

- News18India.com
- Last Updated: July 20, 2016, 12:48 PM IST
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। भारती के खिलाफ एक नए मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में धारा 109 (उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि भारती पर केस एक एनजीओ की निदेशक की शिकायत के बाद दर्ज किया गया।
एनजीओ के निदेशक का आरोप है कि इस महीने एक कार्यक्रम में सोमनाथ भारती के कहने पर 3 लड़कों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की थी। निर्देशक की शिकायत के आधार पर भारती के खिलाफ धारा 109 और बाकी 3 लड़कों के खिलाफ धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
हालांकि सोमनाथ पर जो धाराएं लगाई गई हैं, उनमें जमानत मिल सकती है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला का बयान लिया जा रहा है।