रमजान के दौरान मस्जिद में पढ़ी जाती है नमाज.
रिपोर्ट- मनमोहन सेजू
बाड़मेर. इस्लाम का पवित्र महीना रमजान शुरू होने जा रहा है. रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं. इस महीने लोग ना सिर्फ रोजे रखते हैं, बल्कि सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत भी करते हैं. पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में सेहरी और इफ्तार के समय का कैलेंडर जारी हो गया है.
खुद को खुदा की राह में समर्पित कर देने का प्रतीक पाक महीना ‘माह-ए-रमजान’ न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश का वक्फा है, बल्कि समूचे मानव जाति को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है. मोमीन भाइयों के लिए माहे रमजान का महीना सबसे पाक महीना माना जाता है. इस महीने में सेहरी और इफ्तार का खास ख्याल रखते हैं. सरहदी बाड़मेर जिले के रोजेदारों के लिए इस्लामिक कैलेंडर जारी हो गया है. 24 मार्च से शुरू होने वाले रमजान महिना 22 अप्रैल को पूरा होगा.
24 मार्च शुक्रवार | सुबह 5.22 बजे पर सेहरी | शाम 7.01 बजे पर इफ्तार |
25 मार्च शनिवार | सुबह 5.22 बजे पर सेहरी | शाम 7.01 बजे पर इफ्तार |
26 मार्च रविवार | सुबह 5.22 बजे पर सेहरी | शाम 7.01 बजे पर इफ्तार |
27 मार्च सोमवार | सुबह 5.19 बजे पर सेहरी | शाम 7.02 बजे पर इफ्तार |
28 मार्च मंगलवार | सुबह 5.19 बजे पर सेहरी | शाम 7.02 बजे पर इफ्तार |
29 मार्च बुधवार | सुबह 5.19 बजे पर सेहरी | शाम 7.02 बजे पर इफ्तार |
30 मार्च गुरुवार | सुबह 5.19 बजे पर सेहरी | शाम 7.02 बजे पर इफ्तार |
31 मार्च शुक्रवार | सुबह 5.17 बजे पर सेहरी | शाम 7.03 बजे पर इफ्तार |
01 अप्रैल शनिवार | सुबह 5.12 बजे पर सेहरी | शाम 7.04 बजे पर इफ्तार |
02 अप्रैल रविवार | सुबह 5.12 बजे पर सेहरी | शाम 7.04 बजे पर इफ्तार |
03 अप्रैल सोमवार | सुबह 5.09 बजे पर सेहरी | शाम 7.05 बजे पर इफ्तार |
04 अप्रैल मंगलवार | सुबह 5.09 बजे पर सेहरी | शाम 7.05 बजे पर इफ्तार |
05 अप्रैल बुधवार | सुबह 5.09 बजे पर सेहरी | शाम 7.05 बजे पर इफ्तार |
06 अप्रैल गुरुवार | सुबह 5.06 बजे पर सेहरी | शाम 7.07 बजे पर इफ्तार |
07 अप्रैल शुक्रवार | सुबह 5.06 बजे पर सेहरी | शाम 7.07 बजे पर इफ्तार |
08 अप्रैल शनिवार | सुबह 5.06 बजे पर सेहरी | शाम 7.07 बजे पर इफ्तार |
09 अप्रैल रविवार | सुबह 5.02 बजे पर सेहरी | शाम 7.08 बजे पर इफ्तार |
10 अप्रैल सोमवार | सुबह 5.02 बजे पर सेहरी | शाम 7.08 बजे पर इफ्तार |
11 अप्रैल मंगलवार | सुबह 5.02 बजे पर सेहरी | शाम 7.08 बजे पर इफ्तार |
12 अप्रैल बुधवार | सुबह 4.59 बजे पर सेहरी | शाम 7.10 बजे पर इफ्तार |
13 अप्रैल गुरुवार | सुबह 4.59 बजे पर सेहरी | शाम 7.10 बजे पर इफ्तार |
14 अप्रैल शुक्रवार | सुबह 4.59 बजे पर सेहरी | शाम 7.10 बजे पर इफ्तार |
15 अप्रैल शनिवार | सुबह 4.56 बजे पर सेहरी | शाम 7.11 बजे पर इफ्तार |
16 अप्रैल रविवार | सुबह 4.56 बजे पर सेहरी | शाम 7.11 बजे पर इफ्तार |
17 अप्रैल सोमवार | सुबह 4.56 बजे पर सेहरी | शाम 7.11 बजे पर इफ्तार |
18 अप्रैल मंगलवार | सुबह 4.52 बजे पर सेहरी | शाम 7.13 बजे पर इफ्तार |
19 अप्रैल बुधवार | सुबह 4.52 बजे पर सेहरी | शाम 7.13 बजे पर इफ्तार |
20 अप्रैल गुरुवार | सुबह 4.52 बजे पर सेहरी | शाम 7.13 बजे पर इफ्तार |
21 अप्रैल शुक्रवार | सुबह 4.49 बजे पर सेहरी | शाम 7.14 बजे पर इफ्तार |
22 अप्रैल शनिवार | सुबह 4.49 बजे पर सेहरी | शाम 7.14 बजे पर इफ्तार |
सही समय पर सेहरी और इफ्तार जरूरी
सूर्योदय से पहले किए गए भोजन को सेहरी कहते हैं और सूर्योदय के बाद किए गए भोजन को इफ्तार कहा जाता है. रमजान के पाक महीने में रोजेदार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सही समय पर सेहरी और इफ्तार किया जाए. सेहरी के बाद दिनभर कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है. शाम को नमाज अदा करने के बाद सूर्यास्त होने पर इफ्तार किया जाता है.
.
Tags: Barmer news, Latest hindi news, Rajasthan news
बुढ़ापे में शादी कर ट्रोल्स के निशाने पर आए आशीष विद्यार्थी, तो दिया करारा जवाब- बोले- 'तो क्या ऐसे ही मर जाएं'
अतीक-अशराफ और संजीव जीवा के हत्यारों की एक सी है कहानी, जानें वो 5 बातें जो दोनों शूटआउट केस में हू-ब-हू
बला की खूबसूरत है लड़की, फिर भी लोग उड़ाते हैं मज़ाक, कोई गाय तो कोई कह देता था जिराफ!