Advertisement

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की हत्या

Last Updated:

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई. जोशी का शव बेगूं थाना क्षेत्र के मेनाल और जोगणिया माताजी के बीच बोलेरो गाड़ी में मिला है.

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की हत्यामांडलगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी। फोटो: न्यूज18 राजस्थान
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई. जोशी का शव बेगूं थाना क्षेत्र के मेनाल और जोगणिया माताजी के बीच बोलेरो गाड़ी में मिला है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है.

जानकारी के अनुसार मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी मूलतया भीलवाड़ा के लाडपुरा रहने वाले थे. वे माइंस का व्यवसाय करते थे. शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे उनका शव उनकी खुद की बोलेरो गाड़ी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल और जोगणिया माताजी के बीच पड़ा मिला. जोशी की हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

गला घोंटकर की गई है हत्या
जोशी की हत्या गला घोंटकर की गई है. उनके हाथ-पांव बंधे हुए मिले हैं. पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

यह भी पढ़ें: 
homerajasthan
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की हत्या
और पढ़ें