पुष्पेंद्र मीणा/दौसा. दौसा जिले के सिकंदरा में बलुआ पत्थरों से बनने वाली कलाकृति देश ही नहीं विदेशों मेंं भी अपने अनूठे व आकर्षक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं. देश की कई ऐतिहासिक इमारतों की शोभा सिकंदरा की बलुआ पत्थरों से बनी मूर्तियां बढ़ा रही हैं. अब दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों, पार्कों व सरकारी इमारतों पर की शोभा ये कलाकृतियां बढ़ाएंगी. गत दिनों सिकंदरा आए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी सिकंदरा की इन कलाकृतियों को देखकर मोहित हो गए. उपराज्यपाल सक्सेना ने सिकंदरा के स्टोन कारीगरों से बात की और इन कलाकृतियों को बनाने की प्रक्रिया समझी.
नक्काशी देखकर अभिभूत हुए उपराज्यपाल
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सिकंदरा की पत्थर नक्काशी की दुकानों पर पहुंचे और वहां विभिन्न प्रकार के पत्थरों से कलाकृतियों को निहारा. इस दौरान उपराज्यपाल के साथ आए अधिकारियों ने बताया कि यहां से कलाकृतियां खरीदने का प्रस्ताव बनाया जाएगा और दिल्ली में यहां की प्रतिमाओं व मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा.
बलुआ पत्थरों पर नक्काशी करने वीके सैनी ने उपराज्यपाल ने दिल्ली के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों पसंद की, जिन्हें दिल्ली भिजवाया जाएगा. स्टोन व्यापारी विक्की सिंह ने बताया कि उपराज्यपाल के लिए खास तौर पर कलाकृतियां बनाकर दिल्ली भेजी जाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dausa news, Rajasthan news