कोटा. कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगते ही रेल प्रशासन में ट्रेनों को अनलॉक करना शुरू कर दिया है. रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल-निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति एक्सप्रेस की रेल सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया है. कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 02953 मुंबई सेंट्रल से निजामुद्दीन प्रतिदिन चलने वाली अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस 3 जुलाई 2021 से अगली सूचना तक चलेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 02954 निजामुद्दीन से मुंबई सेंट्रल प्रतिदिन चलने वाली अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस भी आगामी 4 जुलाई 2021 से अगली सूचना तक चलाई जाएगी.