Ramadan 2023: रमजान का महीना शुरू हो गया है.
रिपोर्ट: मोहित शर्मा
करौली. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए 12 महीनों में सबसे पवित्र महीना कहा जाने वाला रमजान (Ramadan 2023) शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस्लामिक कैलेंडर का यह नौवां महीना तमाम महीनों का सरदार कहा जाता है. अल्लाह की इबादत के लिए यह महीना सबसे बेहतरीन माना जाता है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का महीना होता है. इसलिए मुस्लिम लोग रमजान के पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह को पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं. इस बीच पूर्वी राजस्थान के करौली में सहरी और इफ्तार के समय का कैलेंडर जारी हो गया है.
मदरसा चश्म-ए-फैजे-ए-आम मरकज मस्जिद के मौलवी मुफ्ती इलियास मजाहीरी के मुताबिक, रमजान की खास इबादत रोजा होता है. रमजान का महीना इस लिहाज से अफजल है कि इस महीने में कुरान शरीफ नाजिल हुआ था. उन्होंने बताया कि रमजान में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और जहन्नम के दरवाजे बंद हो जाते हैं. रोजेदारों के रोजे खराब ना हो इस मकसद से शैतानी ताकतों को जंजीरों में जकड़कर रमजान के महीने में कैद कर दिया जाता है.
रमजान में रोजा रखना होता है फर्ज
मौलाना मुफ्ती इलियास मजाहिरी ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में हर अकलमंद बालिग, समझदार, मुसलमान मर्द और औरत का रोजा रखने का फर्ज होता है. उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में 1 नेकी सबाब 70 गुना मिलता है.
दिन | सहरी का समय | इफ्तार का समय |
24 मार्च शुक्रवार | सुबह 4:59 बजे पर सहरी | शाम 6:39 बजे पर इफ्तार |
25 मार्च शनिवार | सुबह 4:58 बजे पर सहरी | शाम 6:40 बजे पर इफ्तार |
26 मार्च रविवार | सुबह 4:57 बजे पर सहरी | शाम 6:40 बजे पर इफ्तार |
27 मार्च सोमवार | सुबह 4:56 बजे पर सहरी | शाम 6:41 बजे पर इफ्तार |
28 मार्च मंगलवार | सुबह 4:55 बजे पर सहरी | शाम 6:41 बजे पर इफ्तार |
29 मार्च बुधवार | सुबह 4:54 बजे पर सहरी | शाम 6:42 बजे पर इफ्तार |
30 मार्च गुरुवार | सुबह 4:52 बजे पर सहरी | शाम 6:42 बजे पर इफ्तार |
31 मार्च शुक्रवार | सुबह 4:51 बजे पर सहरी | शाम 6:46 बजे पर इफ्तार |
1 अप्रैल शनिवार | सुबह 4:50 बजे पर सहरी | शाम 6:43 बजे पर इफ्तार |
2 अप्रैल रविवार | सुबह 4:49 बजे पर सहरी | शाम 6:43 बजे पर इफ्तार |
3 अप्रैल सोमवार | सुबह 4:48 बजे पर सहरी | शाम 6:44 बजे पर इफ्तार |
4 अप्रैल मंगलवार | सुबह 4:47 बजे पर सहरी | शाम 6:44 बजे पर इफ्तार |
5 अप्रैल बुधवार | सुबह 4:45 बजे पर सहरी | शाम 6:45 बजे पर इफ्तार |
6 अप्रैल गुरुवार | सुबह 4:44 बजे पर सहरी | शाम 6:45 बजे पर इफ्तार |
7 अप्रैल शुक्रवार | सुबह 4:43 बजे पर सहरी | शाम 6:46 बजे पर इफ्तार |
8 अप्रैल शनिवार | सुबह 4:42 बजे पर सहरी | शाम 6:46 बजे पर इफ्तार |
9 अप्रैल रविवार | सुबह 4:40 बजे पर सहरी | शाम 6:47 बजे पर इफ्तार |
10 अप्रैल सोमवार | सुबह 4:39 बजे पर सहरी | शाम 6:47 बजे पर इफ्तार |
11 अप्रैल मंगलवार | सुबह 4:38 बजे पर सहरी | शाम 6:48 बजे पर इफ्तार |
12 अप्रैल बुधवार | सुबह 4:37 बजे पर सहरी | शाम 6:48 बजे पर इफ्तार |
13 अप्रैल गुरुवार | सुबह 4:36 बजे पर सहरी | शाम 6:49 बजे पर इफ्तार |
14 अप्रैल शुक्रवार | सुबह 4:35 बजे पर सहरी | शाम 6:49 बजे पर इफ्तार |
15 अप्रैल शनिवार | सुबह 4:33 बजे पर सहरी | शाम 6:50 बजे पर इफ्तार |
16 अप्रैल रविवार | सुबह 4:32 बजे पर सहरी | शाम 6:50 बजे पर इफ्तार |
17 अप्रैल सोमवार | सुबह 4:31 बजे पर सहरी | शाम 6:51 बजे पर इफ्तार |
18 अप्रैल मंगलवार | सुबह 4:30 बजे पर सहरी | शाम 6:51 बजे पर इफ्तार |
19 अप्रैल बुधवार | सुबह 4:28 बजे पर सहरी | शाम 6:52 बजे पर इफ्तार |
20 अप्रैल गुरुवार | सुबह 4:27 बजे पर सहरी | शाम 6:52 बजे पर इफ्तार |
21 अप्रैल शुक्रवार | सुबह 4:26 बजे पर सहरी | शाम 6:53 बजे पर इफ्तार |
.
Tags: Karauli news, Muslim religion, Rajasthan news, Ramadan
'KGF 2' और 'कांतारा' के बाद, साउथ से फिर उठने वाला है 1 बड़ा बवंडर, जल्द हिलने वाला है बॉक्स ऑफिस
5 दिन में 2 एक्टर, 1 डायरेक्टर ने द केरला स्टोरी को बताया प्रोपेगेंडा, नवाजुद्दीन, कमल हासन और...यूजर्स भड़के
जब प्रियंका चोपड़ा ने 'ऐतराज' के 1 सीन के लिए... मेकर्स से लगाई थी गुहार, कहा था- 'मेरी इज्जत का सवाल है'