रिपोर्ट-शक्ति सिंहकोटा
कोटा. कोटा महोत्सव में हो रही विभिन्न गतिविधियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं अलग-अलग गतिविधियों में स्थानीय लोग भाग भी ले रहे हैं. महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियां हुई. इस दौरान सुबह अभेड़ा बायोलोजिकल पार्क में नेचर वॉक का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया. इसके बाद दोपहर 12 बजे किशोर सागर तालाब में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां हुई. एक साथ कई बोट्स ने तालाब में रेस लगाई. इस नजारे को देखने तालाब की पाल पर लोगों की भीड़ उमड़ी. वहीं आर्टं गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, किशोर सागर पाल पर पुष्प प्रदर्शनी ने लोगों को लुभाया. अलग-अलग प्रजाति के रंग बिरंगे फूलों को देख लोग सेल्फी लेते नजर आए.
इधर, शाम साढ़े 5 बजे सेवन वंडर्स पर कोटा डोरिया साड़ी फैशन शो का आयोजन काफी खास रहा. स्थानीय बुनकरों ने कोटा डोरिया की साड़ियों के स्टॉल लगाए और लोगों को इस साड़ी के बनाने की प्रक्रिया समझाई. वहीं महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में रात साढ़े 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या में विश्व प्रसिद्ध कबीर कैफे बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी गई.
आज होंगे ये कार्यक्रम
महोत्सव के तीसरे दिन 5 फरवरी रविवार को सुबह 8 बजे महात्मा गांधी स्कूल से गढ़ पैलेस तक हैरिटेज वॉक, सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सेवन वंडर पार्क में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा. 10 से शाम 5 बजे तक साहसिक गतिविधियां उम्मेद सिंह स्टेडियम पर चलेंगी. मेगा कल्चरल नाइट में इंडियन आइडल फेम सवाई भाट महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम शाम 7 बजे प्रस्तुतियां देंगे. इसके बाद कोटा महोत्सव का आतिशबाजी के बीच समापन होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kota news, Rajasthan news
श्वेता तिवारी का ये रूप देख हैरान फैंस, बताया बचपन- जवानी का क्रश, बोले कसौटी देखते- देखते हम बुढ़ा गए..
IPL: रोहित शर्मा 14 बार हुए हैं डक आउट, टॉप 5 में हरभजन और पार्थिव पटेल जैसे दिग्गजों का भी नाम शामिल
सबसे ज्यादा जीत MI के नाम, विनिंग प्रतिशत में CSK को पहला स्थान, जानें अब तक कैसा रहा सभी टीमों का प्रदर्शन