हाफिज सईद ने फिर भारत को दी गीदड़भभकी
आतंकी संगठन जमात उद दावा के मुखिया हाफ़िज सईद ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है।
- News18India
- Last Updated: December 17, 2016, 12:01 AM IST
नई दिल्ली। आतंकी संगठन जमात उद दावा के मुखिया हाफ़िज सईद ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। हाफिज सईद ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि कश्मीर के उसके आतंकवादी भारत के टुकड़े कर देंगे। हाफिज सईद पीओके में कश्मीर कांफ्रेंस में भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था।
यही नहीं हाफिज सईद ने तो भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को भी फर्जी करार दिया है साथ ही दावा किया है कि उसके आतंकियों ने भारत में सर्जिकल स्ट्राइक किया है। भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए हाफिज ने पाकिस्तान की तारीफ में भी कसीदे पढ़े हैं। साथ ही धमकी भरे अंदाज में कहा है कि पाकिस्तान अब 1971 वाला देश नहीं है बल्कि वो परमाणु हथियार संपन्न देश है।
ऐसा पहली बार नहीं है कि हाफिज सईद पाकिस्तान की सरपरस्ती में भारत को खुलेआम धमकी दे रहा है। हाफिज सईद का इस तरह से खुलेआम पीओके में भारत के खिलाफ जहर उगलना एक बार फिर साबित करता है कि भारत में आतंकवाद सीमा पार से भेजा जा रहा है