एमएस धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पूरे किए 200 सिक्स. (ANI/Twitter)
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 पहले मैच में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने इस दौरान आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा. इस सिक्स के साथ माही ने आईपीएल (IPL) में बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. धोनी ने इसके साथ आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 छक्के पूरे कर लिए. माही यह कारनामा करने वाले सीएसके के पहले बैटर हैं. उन्होंने इस दौरान विराट कोहली के विशिष्ट क्लब में भी जगह बना ली.
महेंद्र सिंह धोनी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. उन्होंने सीएसके के फाइनल ओवर में बतौर फिनिशर की भूमिका निभाई. धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले ओवरऑल पांचवें बैटर बन गए हैं. धोनी के आईपीएल में कुल 230 छक्के हो गए हैं.
यह भी पढ़ें:GT v CSK LIVE SCORE: गिल के बल्ला मचा रहा धूम, पॉवरप्ले में गुजरात की बेहतरीन शुरुआत, 50 रन पार पहुंचा स्कोर
Vintage Mahi 🔥pic.twitter.com/qeu6QNBjOZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 31, 2023
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 200 या इससे अधिक सिक्स जड़ने वाले बैटर्स की लिस्ट में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, कायरन पोलार्ड और विराट कोहली शामिल हैं. गेल ने आरसीबी की ओर से 239 जबकि डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए 238 वहीं पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 223 छक्के लगाए हैं. विराट ने आरसीबी के लिए 218 छक्के जड़े हैं.
धोनी ने 20वें ओवर में जड़ा छक्का
एमएस धोनी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर पर छक्का जड़ा. आईपीएल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बैटर्स की लिस्ट में धोनी पहले नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल में 20 ओवर में अपने छक्कों की संख्या 53 पर पहुंचा दी है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं. पोलार्ड के नाम 20वें ओवर में 33 सिक्स दर्ज हैं.
.
Tags: Csk, Gujarat Titans, IPL 2023, Ms dhoni
PHOTOS: राजस्थान के इस शहर में दिन में हो गई रात, घरों के खिड़की-दरवाजे करने पड़े बंद, वाहनों के थम गए पहिए
PHOTOS: खतरनाक रूप में बदला चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’, मानसून पर डालेगा असर, वैज्ञानिकों ने ये कहा
Satyaprem Ki Katha Cast Fees: कियारा-कार्तिक पर लगा 29 करोड़ का दांव! गजराज राव-सुप्रिया पाठक भी नहीं हैं पीछे