दक्षिण अफ्रीका में जनवरी 2023 में खेला जाना है महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का ऐलान कर चुका है. टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण 14 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है. श्वेता सेहरावत की कप्तानी में भारत की महिला अंडर 19 टीम न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट टीम के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं. इस सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और तीनों ही मैचों में भारत ने शानदार जीत हासिल की है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच सात विकेट और दूसरा टी20 110 रन से जीता है. इसके बाद एक दिसंबर को खेले गए मैच को अंडर-19 महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 रन से जीता. भारत की अंडर-19 महिला टीम इस सीरीज में हर विभाग में शानदार प्रदर्शन दिखा रही है. इन दो मैचों में अबतक जी तृषा, अर्चना देवी, सौम्या तिवारी और हर्ले गाला जैसी खिलाड़ी बेहतरीन परफॉर्म कर रही हैं. इसके साथ ही वह अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए तैयारी भी कर रही है. प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें 15 दिनों में 41 मैच खेले जाएंगे. इन 16 टीमों में 11 पूर्ण आईसीसी सदस्य और पांच सहयोगी टीमें शामिल हैं और इन्हें चार समूहों में विभाजित किया गया है.
RBI में जॉब करते हैं केएल राहुल, मां की डांट ने लॉकडाउन में पूरी करवाई थी डिग्री
प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन पक्ष सुपर सिक्स लीग चरण में आगे बढ़ेंगे, जहां ग्रुप ए की टीमें ग्रुप डी के खिलाफ खेलेंगी और ग्रुप बी की टीमें ग्रुप सी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी. प्रत्येक दिन चार मैच होंगे. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के साथ शनिवार, 14 जनवरी को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा. ग्रुप चरण के बाद 20 जनवरी से सुपर सिक्स खेला जाएगा, फिर 27 जनवरी को दो सेमीफाइनल और फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा.
ग्रुप इस प्रकार हैं:
ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका.
ग्रुप बी: इंग्लैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और रवांडा.
ग्रुप सी: आयरलैंड, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज.
ग्रुप डी: भारत, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड.
पूरा फिक्चर इस तरह है:
14 जनवरी-
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
यूएई बनाम स्कॉटलैंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
श्रीलंका बनाम यूएसए (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
15 जनवरी-
पाकिस्तान बनाम रवांडा (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
न्यूजीलैंड बनाम इंडोनेशिया (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
दिनेश कार्तिक को सपोर्ट करने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बोले- 4 साल पहले मैंने…
16 जनवरी-
भारत बनाम यूएई (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
ऑस्ट्रेलिया बनाम यूएसए (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
17 जनवरी-
न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
जिम्बाब्वे बनाम रवांडा (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
वेस्टइंडीज बनाम इंडोनेशिया (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
18 जनवरी-
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
बांग्लादेश बनाम यूएसए (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
भारत बनाम स्कॉटलैंड (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
19 जनवरी-
आयरलैंड बनाम इंडोनेशिया (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)
इंग्लैंड बनाम रवांडा (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
न्यूजीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
20 जनवरी-
ए4 बनाम डी4 (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)
बी4 बनाम सी4 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
21 जनवरी-
सी3 बनाम बी1 (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)
बी3 बनाम सी1 (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)
ए1 बनाम डी2 (भारतीय समयानुसार शाम 5.15 बजे)
डी1 वी ए2 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
22 जनवरी-
डी1 बनाम ए3 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
सी2 बनाम बी3 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
23 जनवरी-
डी3 बनाम ए2 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
बी2 बनाम सी3 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
24 जनवरी-
सी1 बनाम बी2 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
डी2 वी ए3 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
25 जनवरी-
बी1 बनाम सी2 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
डी3 बनाम ए1 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
27 जनवरी-
सेमीफाइनल 1 (दोपहर 1.30 बजे IST)
सेमीफाइनल 2 (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे)
29 जनवरी-
फाइनल (भारतीय समयानुसार शाम सवा पांच बजे).
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket world cup, Icc world cup, Indian women cricketer, Indian Women's Cricket Team, Women cricket