Wimbledon 2021: ब्रेक के बीच रवि शास्त्री रोजर फेडरर का मैच देखने पहुंचे, लिखा- विंबलडन में लौटकर अच्छा लगा

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ब्रेक के दौरान विंबलडन में रोजर फेडरर का मैच देखने पहुंचे. (Ravi shastri Twitter)

Wimbledon 2021: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री(Coach Ravi Shastri) भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मिले ब्रेक का पूरा मजा उठा रहे हैं. शास्त्री टेनिस पसंद करते हैं और वो विंबलडन 2021( Wimbledon 2021) में विश्व नंबर-8 रोजर फेडरर(Roger Federer) के दूसरे दौर का मैच देखने पहुंचे थे. उन्होंने सेंटर कोर्ट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की.

  • Share this:
    नई दिल्ली. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC Final) के बाद टीम इंडिया(Team India) 20 दिन के ब्रेक पर है. खिलाड़ियों के साथ हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी छुट्टी का पूरा मजा उठा रहे हैं. वो विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट (Wimbledon 2021) में रोजर फेडरर(Roger Federer) का दूसरे राउंड का मैच देखने पहुंचे. मुकाबले से पहले शास्त्री ने सेंटर कोर्ट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि विंबलडन में सनी डे के दिन वापसी करके खुश हूं. सेंटर कोर्ट शानदार लग रहा है. इससे पहले ऋषभ पंत भी वेम्बले स्टेडियम में जर्मनी और इंग्लैंड के बीच हुआ यूरो कप मैच देखने पहुंचे थे.

    विंबलडन के दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर-8 रोजर फेडरर का मुकाबला फ्रांस के रिचर्ड गास्केट से था. स्विस खिलाड़ी ने ये मुकाबला सीधे सेटों में 7-6, 6-1 और 6-4 से जीतते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली. पिछले महीने 39 साल के फेडरर ने फ्रेंच ओपन के जरिए एक साल बाद ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वापसी की थी. लेकिन वो तीसरे राउंड के बाद ही इस टूर्नामेंट से हट गए थे. क्योंकि वो खुद को विंबलडन के लिए फिट और तरोताजा रखना चाहते थे. उनका ये फैसला फिलहाल सही नजर आ रहा है. क्योंकि दूसरे दौर में जिस आसानी से उन्होंने गास्केट को शिकस्त दी. उससे यही नजर आ रहा है. तीसरे दौर में फेडरर का मुकाबला कैमरन नॉरी से होगा.





    फेडरर पिछले महीने फ्रेंच ओपन से हट गए थे
    इस साल के विंबलडन में फेडरर की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही थी. पहले दौर में उन्हें फ्रांस के एड्रियन मन्नरिनो से जीतने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. फेडरर पहला सेट तो बड़ी आसानी से जीत गए थे. लेकिन इसके बाद मन्नरिनो ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और अगले दोनों सेट जीत लिए. हालांकि, इसके बाद फेडरर ने अपना अनुभव दिखाते हुए चौथा सेट अपने नाम कर लिया. मुकाबला निर्णायक सेट तक पहुंच गया था. इस दौरान मन्नरिनो की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो मैच से हट गए और फेडरर को वॉकओवर मिल गया. ये मुकाबला करीब तीन घंटे चला था.

    इसे भी पढ़ें, सबा करीम ने बताया, वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप जीत के लिए नंबर-1 टीम

    इसे भी पढ़ें, विराट ने WTC फाइनल के लिए कभी तीन टेस्ट की 'डिमांड' नहीं की: अश्विन

    विंबलडन ने सचिन-विराट का पुराना वीडियो शेयर किया था
    विंबलडन में हर साल अलग-अलग खेल से जुड़े दिग्गज मैच देखने पहुंचते हैं. इस साल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आयोजकों ने सचिन तेंदुलकर और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ये दोनों विंबलडन का मैच देख रहे थे. सचिन और विराट 2015 में यहां पहुंच थे और ये वीडियो उसी समय का था. सचिन अपनी पत्नी अंजली के साथ थे और विराट उस अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ सेंटर कोर्ट पर पहुंचे थे.