भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह. (फाइल फोटो)
लुसाने (स्विटजरलैंड). भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह को लगातार दूसरे वर्ष एफआईएच ‘प्लेयर आफ द ईयर’ चुना गया है. हरमनप्रीत सिंह के साथ ही नीदरलैंड की फेलिस अल्बर्स एफआईएच के पुरस्कारों में शुक्रवार को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गईं.
26 वर्षीय डिफेंडर को उनकी गोल-स्कोरिंग क्षमता के लिए पुरस्कार मिला, जो पिछले साल एक स्तर ऊपर चला गया है, क्योंकि कई टीमों का पेनल्टी-कॉर्नर में उनके ड्रैग फ्लिक्स से निपटना असंभव हो गया था. प्रो लीग 2021/22 में उनके स्कोरिंग रिकॉर्ड में 16 मैचों में से दो हैट्रिक के साथ अविश्वसनीय 18 गोल शामिल हैं. उन 18 गोलों के साथ, उन्होंने भारत के लिए शीर्ष स्कोरर के रूप में सीजन का अंत किया जो अब प्रो लीग के एक सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा किए गए सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है.
FIH हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स: भारत की सविता पुनिया और पीआर श्रीजेश बने गोलकीपर ऑफ द ईयर
हरमनप्रीत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ढाका 2021 में भी शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने छह मैचों में आठ गोल किए, हर एक मैच में गोल किया, जिससे भारत ने पोडियम पर समापन किया. उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में रजत पदक जीता था.
भारत की मुमताज खान ने जीता FIH की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी का अवॉर्ड
हरमनप्रीत अब लगातार वर्षों में प्लेयर आफ द ईयर पुरस्कार (पुरुष वर्ग) जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं और एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए है जिसमें ट्यून डी नूजर (नीदरलैंड), जेमी ड्वायर (आस्ट्रेलिया) और आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम) शामिल हैं. हरमनप्रीत के कुल अंक 29.4 अंक थे. उनके बाद थियरी ब्रिंकमैन 23.6 अंक के साथ दूसरे और टॉम बून 23.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
दूसरी ओर, महिला वर्ग में सर्श्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं फेलिस अल्बर्स ने 22 साल की उम्र में ही अपनी झोली कई ट्रॉफियों से भर ली है. एक विजेता खिलाड़ी अल्बर्स एफआईएच हॉकी प्रो लीग (2019 और 2020-21), यूरो हॉकी चैम्पियनशिप 2021, ओलंपिक गेम्स टोक्यो 2020 और एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभियानों में डच टीम का हिस्सा रही हैं. अब उन्हें अपने नाम के साथ एक और ट्रॉफी जोड़ने का मौका मिला ‘एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड’.
(इनपुट एजेंसी से भी)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: FIH Award, Hockey India