होम /न्यूज /खेल /Tokyo Olympics: दीपिका कुमारी से टोक्यो में बड़ी उम्मीदें, जानिए- रांची की तीरंदाज के बारे में सबकुछ

Tokyo Olympics: दीपिका कुमारी से टोक्यो में बड़ी उम्मीदें, जानिए- रांची की तीरंदाज के बारे में सबकुछ

तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो में स्वर्ण पदक की दावेदारों में शामिल हैं. (Instagram)

तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो में स्वर्ण पदक की दावेदारों में शामिल हैं. (Instagram)

Deepika Kumari Profile : रांची की रहने वालीं तीरंदाज दीपिका कुमारी करियर में तीसरी बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगी. उ ...अधिक पढ़ें

    नई दिल्ली. स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) पिछले एक दशक से इस खेल में भारत का नाम रोशन कर रही हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकीं दीपिका ने साल 2010 में दिल्ली में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और सुर्खियों में छा गईं. उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया लेकिन खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं. वह करियर में तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी.

    इसी साल पेरिस में आयोजित विश्व कप में रिकॉर्ड तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका कुमारी रांची से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने साल 2012 में देश के दूसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।. इसके अलावा उन्हें 2016 में नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है. वह फिलहाल नंबर-1 महिला तीरंदाज हैं और टोक्यो ओलंपिक में उनसे काफी उम्मीदें हैं. आइए जानते हैं इस तीरंदाज के बारे में सबकुछ-

    इसे भी पढ़ें, मैरी कॉम टोक्यो में जीत सकती हैं गोल्ड, जानिए- 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर के बारे में सब कुछ

    नाम – दीपिका कुमारी

    उम्र – 27 साल

    खेल – तीरंदाजी

    पहला ओलंपिक खेल – 2012 लंदन ओलंपिक

    दीपिका कुमारी से टोक्यो में गोल्ड की उम्मीदें हैं.

    प्रमुख उपलब्धियां

    वर्ल्ड चैंपियनशिप
    रजत – 2011 टोरिनो – महिला टीम
    रजत – 2015 कोपेनहेगन – महिला टीम

    एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप
    कांस्य – 2019 बैंकॉक – मिश्रित टीम
    कांस्य – 2019 बैंकॉक – महिला टीम
    रजत – 2015 बैंकॉक – रिकर्व टीम
    कांस्य – 2015 बैंकाक – मिश्रित टीम
    स्वर्ण – 2013 ताइपे – मिश्रित टीम
    रजत – 2011 तेहरान – रिकर्व टीम

    वर्ल्ड कप
    स्वर्ण – 2021 ग्वाटेमाला सिटी – महिला व्यक्तिगत

    कॉमनवेल्थ गेम्स
    स्वर्ण – 2010 दिल्ली – रिकर्व व्यक्तिगत
    स्वर्ण – 2010 दिल्ली – रिकर्व टीम

    एशियन गेम्स
    कांस्य – 2010 गुआंगजो – रिकर्व टीम

    टोक्यो ओलंपिक योग्यता
    दीपिका ने 2019 में बैंकॉक में खेली गई एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के जरिए टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया था. वह इस प्रतियोगिता में नंबर 1 रैंकिंग के साथ उतरीं और मलेशिया की नूर अफिसा अब्दुल हलील को 7-2, ईरान की जेहरा नेमाती को 6-4 और मलेशिया की नरीसारा खुंहिरांचियो को 6-2 से हराकर अंतिम-चार में जगह बनाई और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया. उन्होंने इसी साल ग्वाटेमाला सिटी में वर्ल्ड कप में महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीता था जिससे टोक्यो के लिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा.

    Tags: Archery, Deepika kumari, Indian Archer, Olympics, Olympics 2020, Olympics Medal Hopes, Tokyo 2020, Tokyo olympic 2020, Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020

    टॉप स्टोरीज
    अधिक पढ़ें