नई दिल्ली. यदि आप अपने परिजनों को नया आईफोन 12 (iPhone 12) गिफ्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास अभी इसे सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है. अगली आईफोन सीरीज के लॉन्च होने से पहले आईफोन 12 सीरीज की कीमतों में कटौती की उम्मीद है. हालांकि इस तरह की रियायती कीमतों की पेशकश पहले से ही ऑनलाइन मौजूद है. दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) अब आईफोन 12 पर 9 हजार रुपये की आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है.
आईफोन 12 का बेस मॉडल एक नए अमेजन डील के तहत 79,900 रुपये की जगह 70,900 रुपये की कीमत पर मिल रही है. सीमित समय के डील ये कीमतें आईफोन 12 के 64 जीबी वैरिएंट के लिए हैं. आईफोन 12 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.
ये भी पढ़ें- पहले से और भी सस्ते में मिल रहा है Xiaomi का 5020mAh बैटरी वाला बजट फोन, मिलेंगे 4 कैमरे
अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 400 रुपये तक का कैशबैक
डिस्काउंटेड प्राइस के अलावा आप अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 400 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग अपने पुराने फोन के बदले आईफोन 12 के लिए एक्सचेंज करना चाहते हैं, वे 11,500 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. डील को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है.
64 जीबी आईफोन 12 के अलावा 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस मॉडल पर आप अपने द्वारा चुने गए कलर के आधार पर 5000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे. हालांकि 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर इस तरह की कोई छूट नहीं मिल रही है.
ये भी पढ़ें- बहुत काम के हैं WhatsApp के ये 4 शानदार फीचर्स हैं , बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज़
आईफोन 12 मिनी पर 6 हजार रुपये की छूट
इसी तरह की छूट आईफोन 12 सीरीज के अन्य मॉडलों पर भी उपलब्ध है, जिसमें आईफोन 12 मिनी भी शामिल है. आप आईफोन 12 मिनी को 6 हजार रुपये की छूट पर 63,900 रुपये में खरीद सकते हैं.