नई दिल्ली. रिलायांस इंडस्ट्रीज ने अपनी 44वीं सालाना आम बैठक (Reliance 44th AGM) के दौरान गूगल (Google) के साथ मिलकर अपना अल्ट्रा अफोर्डेबल स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) लॉन्च कर दिया. रिलायंस और गूगल का ये स्मार्टफोन गणेश चतुर्थी के दिन यानी 10 सितंबर 2021 से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा. इस स्मार्टफोन में गूगल व रिलायंस जियो (Reliance Jio) के सभी ऐप खुलेंगे और काम करेंगे. माना जा रहा है जियोफोन नेक्स्ट भारत ही नहीं, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन (World's Cheapest Smartphone) होगा. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को क्या खूबियां (Features) मिलेंगी.
जियोफोन नेक्स्ट में समय-समय पर मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट
जियोफोन नेक्स्ट कटिंग एज टेक्नोलॉजी (Cutting Edge Technology) और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android OS) के ऑप्टीमाइड्ज वर्जन से लैस है. भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाए गए जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. यूजर्स को इस स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा मिलेगा. साथ ही समय-समय पर इसमें एंड्रॉयड अपडेट भी मिलेंगे. बता दें कि इस अल्ट्रा अफोर्डेबल स्मार्टफोन (Ultra Affordable Smartphone) को डेवलप करने के लिए पिछले साल ही रिलायंस जियो ने गूगल के साथ साझेदारी की थी.
ये भी पढ़ें-
माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया Windows 11, गेमिंग-फिल्मों के शौकीनों के लिए है काफी कुछ नया, जानें किसे मिलेगा Free
पहले भारत में होगा लॉन्च, फिर दुनियाभर में बेचा जाएगा
रिलायंस जियो और गूगल का ये स्मार्टफोन पहले भारत में लॉन्च (India Launching) होगा. इसके बाद इसे पूरी दुनिया में बेचा जाएगा. रिलायंस के एजीएम में जियोफोन नेक्स्ट की तस्वीर पेश की गई. साथ ही इसके कुछ फीचर्स से भी परदा उठाया गया. इस फोन में फुल टच डिस्प्ले (Display) दिया गया है, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन डिवाइस के राइट साइड में हैं. यह फोन वॉयस असिसटेंट को सपोर्ट करेगा और स्मार्ट कैमरा के साथ आएगा. इसका कैमरा ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के रियलिटी फिल्टर्स को सपोर्ट करेगा. साथ ही इसमें लैंग्वेज ट्रांसलेशन का फीचर भी दिया गया है.
(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल / वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)