क्राइम हॉटस्पॉट बना बदायूं, एक दिन में तीन बलात्कार

बदायूं में पिछले साल दो लड़कियों के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद सरकारी अधिकारियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने को लेकर कई कदम उठाने के दावे किए थे। इसके बावजूद अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

- News18
- Last Updated: February 23, 2015, 10:43 AM IST
बदायूं में पिछले साल दो लड़कियों के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद सरकारी अधिकारियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने को लेकर कई कदम उठाने के दावे किए थे। इसके बावजूद अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
शनिवार को बदायूं में एक दिन में तीन बलात्कार के मामले सामने आए। तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मूजरिया पुलिस स्टेशन के एक गांव में आठ साल की बच्ची जब दुकान से सामान लेने जा रही थी तो विजय सिंह (32) ने उसे बिस्कुट का लालच दिया। वह उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
दूसरी घटना सिविल लाइन इलाके में हुई। यहां एक महिला सहित चार लोगों ने 16 साल की लड़की का अपहरण कर लिया। परिजनों का कहना है कि इन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।तीसरी घटना भी सिविल लाइंस इलाके के एक गांव में हुई। 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके देवर और गांव का ही एक शख्स उसके घर में जबरन घुस गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वह उस समय घर में अकेली थी।
सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के प्रभारी अजय कुमार ने बताया, 'इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।'
आप hindi.news18.com की खबरें पढ़ने के लिए हमें फेसबुक और टि्वटर पर फॉलो कर सकते हैं.