Chitrakoot Vidhan Sabha Chunav Result Update: बुंदेलखंड की चित्रकूट विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार ने बीजेपी के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 20 हजार 876 वोटों से सियासी शिकस्त दी है. इस चुनाव में सपा उम्मीदवार अनिल कुमार को 1 लाख 3 हजार 887 और बीजेपी उम्मीदवार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 83 हजार 593 वोट मिले हैं.
उल्लेखनीय है कि भगवान राम की कर्मभूमि रही चित्रकूट में 2022 की चुनावी लड़ाई में भाजपा ने अपने मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (CHANDRIKA PRASAD UPADHYAY) के हाथों में ही तरकश थमाया था. वहीं बीजेपी उम्मीदवार के मुकाबले के लिए सपा ने अनिल प्रधान (ANIL PRADHAN) को चुनावी दंगल में उतारा था. वहीं, इस चुनाव में बसपा के पुष्पेंद्र सिंह (PUSHPENDRA SINGH) को 38 हजार 563 वोट मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला (NIRMALA) पर सिर्फ 2145 मतदाता ही भरोसा जता पाए.
उत्तर प्रदेश की चित्रकूट विधानसभा में 2017 के चुनावों में बीजेपी के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के वीर सिंह को 26936 वोटों के अंतर से हराया था. वीर सिंह कुख्यात डकैत रहे ददुआ के बेटे हैं. इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 90366 वोट मिले थे, जबकि वीर सिंह को 63430 हासिल हुए थे. 2022 के चुनाव में भी सपा ने वीर सिंह को चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वीर सिंह ने इनकार कर दिया था.
चित्रकूट विधानसभा सीट के पिछले चुनावी परिणाम
विधानसभा चुनाव परिणाम (2017) | प्रत्याशी का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | वोटों का अंतर |
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय | बीजेपी | विजेता | 90,366 | 40.85% | 26,936 | |
वीर सिंह | सपा | दूसरा स्थान | 63,430 | 28.68% | ||
जगदीश प्रसाद गौतम | बसपा | तीसरा स्थान | 47,780 | 21.60% | ||
विधानसभा चुनाव परिणाम (2012) | ||||||
वीर सिंह | सपा | विजेता | 65,267 | 36% | 16,136 | |
राम सेवक | बसपा | दूसरा स्थान | 49,131 | 27% |
2008 में परिसीमन के बाद चित्रकूट विधानसभा सीट का गठन हुआ था. 2012 के चुनाव में इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा किया था. उसकी तरफ से वीर सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी. कुल 301262 वोटर वाली चित्रकूट सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 169673 है, जबकि महिला मतदाता 131582 हैं.
चित्रकूट जिले की सीमाएं मध्य प्रदेश के सतना जिले से सटी हुई हैं. चित्रकूट मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है. मान्यताओं के मुताबिक, भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के चौदह वर्षो में 11 साल चित्रकूट में ही बिताए थे. कहा जाता है कि इसी स्थान पर ऋषि अत्रि और सती अनसुइया ने ध्यान लगाया था. ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने चित्रकूट में ही सती अनसुइया के घर जन्म लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Assembly elections, Uttar Pradesh Elections
सेक्रेड गेम्स की 'कुक्कू' से एक रात हो गई थी गलती! जानें अबॉर्शन को लेकर क्या बोलीं कुब्रा सैत
धाराशिव होगा उस्मानाबाद का नया नाम, 8वीं शताब्दी से जुड़ा है शहर का इतिहास, देखें गुफाओं की ऐतिहासिक PHOTOS
Ek Villain Returns के ट्रेलर लॉन्च में छा गया दिशा पाटनी का स्टाइल, लेकिन चेहरा देख मायूस हो गए फैन