
Mainpuri Upchunav: मतदान से पहले मुलायम सिंह की समाधि स्थल बनी सियासत की धुरी
इटावा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे मैनपुरी संसदीय सीट का उपचुनाव बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. किसानों, दलितों और मजदूरों के नेता कहे जाने वाले नेताजी की समाधि मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में चर्चा का केंद्र बन गई है. समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और उनकी बहू डिंपल यादव ने नामांकन से पहले उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर उनको नमन कर उनका आशीर्वाद लिया. डिंपल यादव के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और परिवार के तमाम सदस्य नेता जी की समाधि पर नामांकन से पहले उनको याद करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे. वहीं दूसरी ओर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य भी नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित करके मत्था टेककर के नामांकन करने गए.
समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव नेताजी की पुत्रवधू होने के नाते उनका आशीर्वाद ले रही हैं, वहीं दूसरी ओर बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य अपने आपको नेताजी का शिष्य बता कर उनका आशीर्वाद लेने में पीछे नहीं रहे. 5 दिसंबर को मैनपुरी संसदीय सीट के चुनाव के बाद 8 दिसंबर को मतगणना में नेताजी का आशीर्वाद किसके खाते में जाएगा वह पता चलेगा. फिलहाल यह कहा जा सकता है कि नेताजी की समाधि मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव को लेकर के सियासत की धुरी बनी हुई है.
सपा और बीजेपी दोनों ठोक रहे आशीर्वाद मिलने का दावा
बीजेपी से टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि उनको टिकट नेताजी के आशीर्वाद से मिला है. वो यह भी कहने से नहीं चूके कि वे नेताजी के असल वास्तविक शिष्य हैं. उन्होंने नेताजी से ही राजनीति सीखी है और हर हाल में नेता जी का आशीर्वाद उनको ही मिलेगा. समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कहते हैं भले ही किसी और संसदीय सीट का कोई मिजाज रहा हो, लेकिन मैनपुरी संसदीय सीट का इतिहास ऐसा है कि समाजवादी पार्टी से पूर्ववर्ती लोकदल आदि का प्रभाव बना रहा है और आज भी समाजवादी पार्टी का ही प्रभाव है यहां पर. भारतीय जनता पार्टी का दावा कतई प्रभावी नहीं होगा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि नेताजी का लगाव मैनपुरी की जनता से बहुत अधिक रहा है. यकीन है जैसे नेताजी को यहां के लोगों ने पसंद किया है, ठीक वैसे ही डिंपल को भीं पसंद कर सपा के पक्ष में वोट करेगे.
.
Tags: Dimple Yadav, Etawah news, Mulayam Singh Yadav, UP latest news

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के तीसरे दिन झूमे फिल्मी सितारे, रणबीर-अनन्या ने बांधा समां

दिल जीत रहा जेह अली खान का फनी लुक, फैमिली फोटोशूट में छाया करीना कपूर का लाडला, फैंस बोले- 'लाइमलाइट लूट ली..'

दूल्हा-दुल्हन की तरह सजा कपल, ऑफिस से शाही बग्गी में पहुंचे घर, 39 साल की सर्विस के बाद मिला अनोखा सरप्राइज

15 की उम्र में डेब्यू, 21 फिल्मों में किया काम, सलमान संग दी सुपरहिट, फिर अचानक मुस्लिम बन गई ये हीरोइन, अब..

बीमारी के बाद कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं? 99% लोगों में होती है कंफ्यूजन, रोज खाएं ये 5 फूड, नस-नस में भर जाएगी ताकत

काया छोटी मगर ज्ञान में बड़ी, MNC से बहुत बड़ा ऑफर, IIIT Bhagalpur की संस्कृति और इशिका की Success Story

टीचर की ऐसी विदाई आपने कभी नहीं देखी होगी, लिपटकर रो पड़ी लड़कियां, भावुक हुई मैडम ने मां की तरह सहलाया

वो सुपरहीरो फिल्म, अगर सिनेमाघरों में होती रिलीज, तो HanuMan को देती पछाड़, OTT पर मूवी ने काट दिया था भौकाल

महिलाओं के लिए अमृत है यह हरी सब्जी, कीमत केवल 30 रुपये, प्रेग्नेंसी में रामबाण, ब्रेस्ट कैंसर से भी करती बचाव