केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस साल सूबे के कुल 27 शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति इन शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे. इनमें बेसिक शिक्षा परिषद के 17 शिक्षक हैं. इनमें दो विशेष वर्ग के हैं. वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के 10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा. इनमें विशेष वर्ग में एक और संस्कृत वर्ग में दो शिक्षक हैं.
इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
बेसिक स्तर के शिक्षक
•अशोक कुमार प्रजापति, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, परसेहराकलां खैराबाद, सीतापुर
•मिश्रीलाल यादव, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अल्लूनगर डिगुरिया, लखनऊ
•अदील मंसूरी, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उत्तरधौना चिनहट, लखनऊ
•बासुदेव यादव, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खानदेव बंथरा, लखनऊ
•शिवजोर, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन नगर क्षेत्र, जौनपुर
•महावीर सिंह, प्रधानाध्यापक, परिषदीय जूनियर हाईस्कूल, देवता दनकौर, गौतमबुद्ध नगर
•ठाकुर सिंह, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोदारस बुजुर्ग ब्लॉक अमावां, रायबरेली
•डॉ. पुष्पा देवी पल्लवी, सहायक अध्यापक, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य सेंकडरी स्कूल, बहादुर नगर सौरो, कासगंज
•नसीर खान, प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, हरदासपुरा बरहापुरा, इटावा
•डॉ. सविता शर्मा, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, निराना सदर ब्लॉक, मुजफ्फरनगर
•हकीमुद्दीन, प्रधानाध्यापक, बेसिक शिक्षा परिषद जूनियर हाईस्कूल, टिकरौल, सहारनपुर
•शबीना परवीन, सहायक अध्यापक, जूनियर हाईस्कूल कंधारपुर, उमरसिया, बरेली
•अमरेश सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राइमरी स्कूल, मीरपुर ब्लॉक नारायनपुर, मिर्जापुर
•उदयराज यादव, प्रधानाध्यापक, पीवी धनधारी ब्लॉक कोयलसा, आजमगढ़
•कृपाल सिंह, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सोरहा ब्लॉक इस्लामनगर, बदायूं
विशेष वर्ग प्राइमरी के शिक्षक
•सैयद गजनफर हुसैन, प्रधानाध्यापक, जेएच स्कूल, नई बस्ती झांसी
•हुकुम सिंह, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नगलाशेख अगौता, बुलंदशहर
माध्यमिक स्तर के अध्यापक
•राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जयवंत नगर, इटावा
•अशोक कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य, सीडी इंटर कॉलेज लखपेरा कोटा भवानी गंज, प्रतापगढ़
•डॉ. बेनी माधौ, प्रधानाचार्य, महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ, वाराणसी
•सत्यपाल सिंह तोमर, प्रधानाचार्य, एलडीएवी इंटर कॉलेज, अनूपशहर, बुलंशहर
•डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य, आरवीएसवी सिंह इंटर कॉलेज, कमलापुर, सीतापुर
•अहमद खान, प्रधानाचार्य, सुभाष इंटर कॉलेज, नेरा, कन्नौज
•जमरूद जहां, सहायक अध्यापक, उर्दू जीजीआईसी, अमरोहा
विशेष वर्ग के शिक्षक
•नंद प्रसाद यादव, उप प्रधानाचार्य, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, गोरखपुर
संस्कृत शिक्षक वर्ग
•राम अजोर शुक्ला, सहायक अध्यापक, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, सोनहा, बस्ती
•मुनींद्र देव शर्मा, प्रधानाचार्य, शांति निकेतन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, कानाकोर, पीलीभीत
•शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित