इस रामायण कॉन्क्लेव में रामायण पर आधारित तरह-तरह की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
रिपोर्ट- अखंड प्रताप सिंह
कानपुर. उत्तर प्रदेश में कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आज दो दिवसीय रामायण कॉन्क्लेव की शुरुआत होने जा रही है. आपको बता दें कानपुर महानगर के जिला प्रशासन व पर्यटन संस्कृति विभाग की ओर से कानपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से इस रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है .2 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश भर से हजारों लोग शामिल होंगे.
इस रामायण कॉन्क्लेव में रामायण पर आधारित तरह-तरह की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना इसकी अध्यक्षता करेंगे तो वहीं संघ के प्रांत प्रचारक श्री राम शिक्षक विधायक डॉक्टर अरुण पाठक भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस रामायण कॉन्क्लेव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कॉन्क्लेव में 13 सौ से अधिक देशभर से प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
जानिए क्या है कॉन्क्लेव का उद्देश्य?
कुलपति विनय पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा कराया जा रहा है, जिसका सहयोगी कानपुर विश्वविद्यालय रामायण कॉन्क्लेव को कराने का मुख्य उद्देश्य रामायण से जुड़े सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं को देशभर में फैलाना और रामायण के ज्ञान को जन जन तक पहुंचाना.
रामायण पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रीराम के आदर्श और नीति को इस कार्यक्रम से एक बार फिर से देश भर में नई पहचान मिलेगी. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग विभाग के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं. इसमें पेंटिंग के माध्यम से रामायण के दृश्य को दर्शाया जाएगा, तो वहीं काव्य गायन के माध्यम से भी रामायण का बखान किया जाएगा. सीता रामस्वरूप भी बनाए जाएंगे. जिसमें 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग भी किया है. रामायण पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा डांस के माध्यम से भी रामायण का मंचन किया जाएगा. तरह तरह के कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किए जाएंगे.
.
Tags: Ramayan