होम /न्यूज /उत्तर प्रदेश /गुड न्यूज: यूपी के इन 55 लाख लोगों को योगी सरकार का तोहफा, इलाज और तीर्थ जाने का है मौका

गुड न्यूज: यूपी के इन 55 लाख लोगों को योगी सरकार का तोहफा, इलाज और तीर्थ जाने का है मौका

योगी सरकार प्रदेश के करीब 55 लाख निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात देने जा रही है

योगी सरकार प्रदेश के करीब 55 लाख निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात देने जा रही है

UP News: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के जीवन मे स्वास्थ्य सुरक्षा के जरिये गुणात्मक सुधार लाने ...अधिक पढ़ें

रामगोपाल द्व‍िवेदी

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में योगी सरकार प्रदेश के करीब 55 लाख निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात देने जा रही है. श्रम विभाग में पंजीकृत इन श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा से कवर किया जाएगा. इसके तहत उनके गोल्डन कार्ड बनाएं जाएंगे. वहीं श्रमिकों के कल्याण के लिए यूपी सरकार ने खजाना खोल रखा है. सरकार श्रमिकों को तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना के तहत उन्हें 12 हजार रुपये भी दे रही है.

बीमा कवर के ल‍िए गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान 25 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या अर्थात 14 अगस्त तक चलेगा. 11 अगस्त से ये कार्ड वितरित किए जाएंगे. सरकार की इस पहल से गोरखपुर-बस्ती मंडल में 3.98 लाख श्रमिक लाभान्वित होंगे. प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ से आच्छादित करने का निर्णय किया है. योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक के पास गोल्डन कार्ड होना चाहिए, पर जिन श्रमिकों के पास गोल्डन कार्ड नहीं हैं उन्हें निशुल्क इलाज के लिए महत्वपूर्ण इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था. योगी सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व श्रम विभाग के अधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं.

आपके शहर से (लखनऊ)

54.91 लाख श्रमिकों के बनेंगे गोल्डेन कार्ड
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के जीवन मे स्वास्थ्य सुरक्षा के जरिये गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रदेश में 54 लाख 91 हजार 44 श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. श्रमिक परिवार के रूप में यह संख्या 38 लाख 30 हजार 632 होगी. गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 25 जुलाई से शुरू होने वाले विशेष अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में जिला स्तर पर ब्लॉकवार पात्र श्रमिकों की सूची उपलब्ध करा दी है.

सभी सीएससी पर बनेंगे गोल्डेन कार्ड
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के गोल्डेन कार्ड बनने में किसी तरह की असुविधा या भागदौड़ न हो, इसके लिए ये कार्ड सभी जन सेवा केंद्रों (सीएससी) पर बनाए जाएंगे. इसमें आरोग्य मित्र भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. इसके साथ ही सीएससी के रूप में अपग्रेड किए गए राशन कोटेदार भी गोल्डेन कार्ड बना सकेंगे. कार्ड 25 जुलाई से 14 अगस्त तक बनाए जाएंगे और 11 से 14 अगस्त के बीच इनका वितरण भी सुनिश्चित होगा.

श्रमिकों के कल्याण को यूपी सरकार ने खोल रखा है खजाना
श्रमिकों के कल्याण के लिए यूपी सरकार ने खजाना खोल रखा है. वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के लिए 306.99 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की जा चुकी है. यही नहीं सरकार श्रमिकों को तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना के तहत उन्हें 12 हजार रुपये भी दे रही है.

गोरखपुर-बस्ती मंडल में 3.98 लाख श्रमिकों के बनेंगे गोल्डेन कार्ड
पीएम-सीएम जन आरोग्य योजना के लाभ के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान में गोरखपुर-बस्ती मंडल में 3 लाख 97 हजार 998 श्रमिकों के गोल्डेन कार्ड बनाए जाएंगे। श्रमिक परिवार के लिहाज से यह संख्या 3 लाख 2 हजार 894 होगी.

जिला                           श्रमिक                        श्रमिक परिवार
गोरखपुर                     66273                           54867
देवरिया                       39426                           30198
कुशीनगर                    79650                            66619
महराजगंज                  83236                            51106
बस्ती                           76777                            58600
सिद्धार्थनगर                 28333                             26626
संतकबीरनगर              24303                             14878

Tags: Good news, UP news, Yogi government

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें