होम /न्यूज /उत्तर प्रदेश /UP Nikay Chunav: बिना वोट पड़े ही जीत गए 1-1 नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 86 पार्षद

UP Nikay Chunav: बिना वोट पड़े ही जीत गए 1-1 नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 86 पार्षद

UP Nikay CHunav 2023: पहले चरण में कई प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए (सांकेतिक फोटो)

UP Nikay CHunav 2023: पहले चरण में कई प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए (सांकेतिक फोटो)

UP Nagar Nikay Chunav 2023: मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में एक नगर पालिका अध्यक्ष सहित कुल 86 पदों पर प्रत्याशी नि ...अधिक पढ़ें

हाइलाइट्स

यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 दो चरणों में होना है
पहले चरण में अलग-अलग पदों के 86 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

लखनऊ. यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 दो चरणों में होना है. पहले चरण का मतदान 4 मई तो 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. लेकिन पहले चरण में बिना वोट पड़े ही एक नगर पालिका अध्यक्ष, एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पार्षद व सभासद  निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. यह जानकारी आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज कुमार ने.

मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में एक नगर पालिका अध्यक्ष सहित कुल 86 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. जनपद आगरा में एक नगर पंचायत अध्यक्ष और 11 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं मथुरा, गोरखपुर, मुरादाबाद नगर निगमों में 2-2 पार्षद तथा झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम से 1-1 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इसी प्रकार नगर पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचित 37 सदस्यों में से आगरा से 13, महराजगंज से 10, गोण्डा से 3, कुशीनगर, प्रयागराज, फतेहपुर एवं मैनपुरी से 02-02 और गोण्डा एवं श्रावस्ती से 01-01 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज कुमार ने बताया कि जनपद झांसी में एक नगर पालिका अध्यक्ष सहित विभिन्न जनपदों में 36 नगर पालिका परिषद सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने बताया कि जनपद आगरा से 09 नगर पालिका परिषद सदस्य, जनपद रामपुर एवं शामली से 04-04 नगर पालिका परिषद सदस्य, जनपद सहारनपुर से 03 नगर पालिका परिषद सदस्य, जनपद गोण्डा, झांसी, मथुरा एवं लखीमपुर खीरी से 02-02 नगर पालिका सदस्य तथा जनपद जालौन, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बहराइच, महराजगंज, सम्भल, सीतापुर एवं हरदोई से 01-01 नगर पालिका परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं.

आपके शहर से (लखनऊ)

Tags: Lucknow news, UP Nagar Nikay Chunav

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें