होम /न्यूज /उत्तर प्रदेश /Exit Poll Vs Election Result: कितने सही और सटीक होते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

Exit Poll Vs Election Result: कितने सही और सटीक होते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

 बीजेपी समर्थकों को पूरा विश्वास हो गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा से सीएम की कुर्सी पर विराजमान होंगे.

बीजेपी समर्थकों को पूरा विश्वास हो गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा से सीएम की कुर्सी पर विराजमान होंगे.

Exit Poll Result: सभी सर्वे एजेंसियों और मीडिया संस्थानों ने अपने-अपने एग्जिट पोल में बीजेपी (BJP) को प्रचंड बहुमत दिया ...अधिक पढ़ें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के सांतवे और आखिरी चरण के मतदान के बाद सोमवार शाम को ही एग्जिट पोल (Exit Polls) आ गए. सभी सर्वे एजेंसियों और मीडिया संस्थानों ने अपने- अपने एग्जिट पोल में बीजेपी (BJP) को प्रचंड बहुमत दिया है. वहीं, समाजवादी पार्टी को दूसरे स्थान पर दिखाया है. जबकि बसपा और कांग्रेस एग्जिट पोल के अनुसार लड़ाई में बहुत पीछे हैं. वहीं, एग्जिट पोल के आने के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एग्जिट पोल ने बीजेपी के नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है. सपा इस एग्जिट पोल को खारिज कर रही है. उसका कहना है कि मतगणना के दिन एग्जिट पोल की असली सच्चाई सामने आएगी.

वहीं, एग्जिट पोल आने के साथ यूपी में आएंगे तो बाबा ही के नारे लगने लगे हैं. बीजेपी समर्थकों को पूरा विश्वास हो गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा से सीएम की कुर्सी पर विराजमान होंगे. साथ ही सपा वाले भी अखिलेश यादव को लेकर उत्साहित हैं. तो आएं आज एक नजर लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े कुछ ऐसे ही एग्जिट पोल डालें, जिसमें सर्वे ज्यादातर सही साबित हुए.

लोकसभा चुनाव 2019 का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ-ओआरजी के एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 249 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी. कांग्रेस को 148 सीटें और अन्य को 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी.

आपके शहर से (लखनऊ)

इंडिया टुडे-CICERO के एग्जिट पोल में एनडीए को 261 से 283 सीट के साथ बहुमत मिलता बताया गया था. जबकि यूपीए को 110-120 सीटें और 150 से 162 सीटें अन्य के खातों में जाती हुई बताईं.

सीएनएन-आईबीएन, सीएसडीएस ने एनडीए को 270 से 282, यूपीए को 92 से 102 और अन्य के खाते में 159 से 181 सीट जाती हुईं बताई थी.

इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 289 सीटें मिलने का अनुमान जताया. यूपीए को सिर्फ 100 के पार जाता दिखाया गया. वहीं अन्य के खाते में 153 सीट जाती हुई बताई गईं थी.

चुनावी नतीजे जो आए-

एनडीए- 336

यूपीए- 60

अन्य- 147

यूपी विधानसभा चुनाव 2017
इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में बीजेपी को 251 से 279, सपा-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 88 से 112 सीटें और बीएसपी को 28 से 42 सीटें जाने का अनुमान जताया था.

एबीपी-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 156 से 169, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 156 से 169 और बीएसपी के खाते में 60-71 सीटों की संभावना जताई गई थी.

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 285 सीटें, सपा-कांग्रेस को 88 सीटें और बीएसपी को 27 सीटों का अनुमान जताया था.

इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी ने 155-167, सपा-कांग्रेस 135 से 147 और बीएसपी को 81 से 93 सीटें की संभावना जताई थी.

चुनावी नतीजे जो आए-

बीजेपी- 325

बीएसपी- 19

सपा- 47

कांग्रेस- 7

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
टुडेज़ चाणक्य-

भाजपा-14-28

आप-42-54

कांग्रेस-0-2

सीवोटर-

भाजपा-27-35

आप-31-39

कांग्रेस-2-4

एसी नीलसन-

भाजपा-28

आप-39

कांग्रेस-3

चुनावी नतीजे जो आए-

बीजेपी- 03

आप- 67

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
इंडिया टुडे-एक्सिस-

बीजेपी-एसएडी- 4-7

कांग्रेस- 62-71

आप- 42-51

एबीपी-सीएसडीएस-

बीजेपी-एसएडी- 19-27

कांग्रेस- 46-56

आप- 36-46

टुडेज़ चाणक्य-

बीजेपी-एसएडी- 09

कांग्रेस- 54

आप- 54

इंडिया टीवी-सीवोटर-

बीजेपी-एसएडी- 5-13

कांग्रेस- 41-49

आप- 59-67

चुनावी नतीजे जो आए-

बीजेपी-एसएडी- 15

कांग्रेस- 77

आप- 20

बिहार विधानसभा चुनाव 2015
इंडिया टुडे-CICERO-

बीजेपी- 120

जेडीयू + 117

अन्य- 6

इंडिया टीवी-सीवोटर-

बीजेपी- 111

जेडीयू + 122

अन्य- 10

टुडेज़ चाणक्य-

बीजेपी- 155

जेडीयू + 83

अन्य- 5

एबीपी-नीलसन-

बीजेपी- 108

जेडीयू + 130

अन्य- 5

चुनाव नतीजे जो आए-

बीजेपी- 58

जेडीयू + 178

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल
राजस्थान विधानसभा       कांग्रेस               बीजेपी               अन्य

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स   105                         85                           9

एक्सिस माए इंडिया          130                         63                           6

सी वोटर                        137                         60                           2

जन की बात                    91                           93                           15

न्यूज एक्स-एनईटीए         112                         80                           7

नोट- एक सर्वे को छोड़कर बाकी सभी ने कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई थी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा   कांग्रेस              बीजेपी                          अन्य

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स   46                           45                           9

एक्सिस माए इंडिया          26                           60                           4

सी वोटर                        39                           46                           5

जन की बात                    44                           40                           6

न्यूज एक्स-एनईटीए         43                           44                           7

इंडिया टीवी                    46                           35                           9

टुडेज चाणक्य                 36                           50                           4

नोट- इस चुनाव में कांग्रेस को 68 सीट मिली थीं, जबकि सरकार चला चुकी बीजेपी 15 सीट पर सिमट गई थी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021

एजेंसी/सीटों का अनुमान  टीएमसी बीजेपी   लेफ्ट+कांग्रेस

टाइम्स नाउ-सी-वोटर      158              115              19

इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स 64-88     173-192                7-12

रिपब्लिक-सीएनक्स         133         143              16

जन की बात                    113         173              6

ईटीजी रिसर्च             169         110              12

पी-मार्क            162         113              13

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया     130-156                134-160                0-2

टीवी9-पोलस्ट्रेट        142-152     125-135             16-26

टुडे चाणक्या           180 ± 11          108 ± 11               4 ± 4

नोट- इस चुनाव में टीएमसी ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी.

एग्जिट पोल के मुकाबले पोस्ट पोल सर्वे होते हैं भरोसेमंद
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अरशद बताते हैं, “एग्जिट पोल सर्वे में सैम्पल की संख्या मायने नहीं रखती है. मायने रखता है आपने किस तरीके से सर्वे किया है. कभी-कभी मतदाता आपको सही नहीं बताता है कि उसने किसे वोट दिया है. जबकि एग्जिट पोल सर्वे के मुकाबले पोस्ट पोल सर्वे ज्यादा भरोसेमंद होते हैं. क्योंकि यहां मतदाता से सीधे नहीं पूछा जाता है कि उसने किसे वोट दिया. बल्कि पूछे गए सवालों में वो अपने वोट के बारे में बता जाता है कि किसे दिया गया है. ये ही वजह है कि एग्जिट पोल सर्वे भरोसेमंद नहीं होते हैं.”

Tags: Lucknow news, UP Assembly Election 2022 Exit Polls, UP Election 2022, UP Exit Poll 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar pradesh news

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें