लखनऊ. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) कुशीनगर के पडरौना विधानसभा सीट (Padrauna Assembly Seat) से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में पांचवें लिस्ट के उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. बीजेपी के संभावित लिस्ट में आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल है. वे पडरौना सीट से सपा ज्वाइन करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को टक्कर देते दिखेंगे. इससे पहले खबर आ रही थी कि आरपीएन सिंह जाएंगे और उनकी पत्नी सोनिया सिंह पडरौना से चुनाव लड़ेंगी. स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक हैं. पडरौना सीट आरपीएन सिंह का अच्छा खासा प्रभाव है.
30 प्रत्याशियों की संभावित लिस्ट आई है उसमें कई सीटिंग विधायक और योगी सरकार में मंत्री का नाम भी शामिल है. प्रयागराज दक्षिणी से मंत्री नंदगोपाल नंदी, प्रयागराज पश्चिमी से सिद्धार्थनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.
बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट..
1- चायल- संजय गुप्ता
2- मंझनपुर- लाल बहादुर
3- प्रयागराज उत्तरी- हर्ष वर्धन बाजपेयी
4- प्रयागराज दक्षिणी- नंदगोपाल
5- प्रयागराज पश्चिमी- सिद्धार्थ नाथ सिंह
6- करछना- नीलम करवरिया
7- मानिकपुर- आनन्द शुक्ला
8- फेफना विधानसभा.. उपेंद्र तिवारी
9- पडरौना- आरपीएन सिंह
10- मोहम्मदाबाद विधानसभा.. अलका राय
11- बैरिया ..सुरेंद्र सिंह
12- बलिया सदर – आनन्द स्वरूप
13- गाजीपुर सदर.. संगीता बलवंत
14- मधुबन.. उत्पल राय
15- घोषी.. रामविलास (बिहार राज्यपाल के बेटे है)
16- सुल्तानपुर सदर- राजेस्वर सिंह
17- लंभुआ— देवमनी द्विवेदी
18- फरेंदा- बजरंग बहादुर सिंह
19- नौतनवा- अमन मणि त्रिपाठी(निषाद पार्टी)
20- सिसवा- प्रेम सागर पटेल
21- महराजगंज सदर- जय मंगल कनौजिया
22- पनेरा- ज्ञानेंद्र सिंह
23- खजनी- संत प्रसाद
24- चौरीचौरा- संगीता यादव
25- बांसगांव- विमलेश पासवान
26- खड्डा- जटाशंकर त्रिपाठी
27- फ़ाज़िलनगर- गंगा कुशवाहा
28- हाटा-पवन केडिया
29-कुशीनगर- रजनीकांत मनी त्रिपाठी
30- सिकंदरपुर- संजय यादव
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: RPN Singh, UP Assembly Elections, Uttar Pradesh Assembly Elections