भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना मेरठ के दामाद बनने जा रहे हैं। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने वाले सुरेश रैना की शादी मेरठ की प्रियंका चौधरी से तय हुई है। टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी की शादी कार्ड की झलक ईटीवी/न्यूज18 आपके लिए लेकर आया है।
सुरेश रैना तीन अप्रैल को प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस शादी के लिए कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं।
सुरेश की होने पत्नी एम्सटर्डम के एक बैंक में नौकरी कर रहीं थीं। शादी को लेकर वह नौकरी छोड़कर मेरठ आ गई हैं।
दरअसल मेरठ के सुशांत सिटी में रहने वाले रिटायर्ड अध्यापक तेजपाल चौधरी सुरेश रैना के पिता के पुराने दोस्त हैं। यह दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।
यानी मेरठ के सुशांत सिटी में सुरेश रैना का ससुराल होगा। प्रियंका के दो भाई अभिषेक और विवेक हैं। इस रिश्ते से दोनों ही परिवारों में काफी खुशी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : March 26, 2015, 16:41 IST