प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा सरकार की पुलिस ने रौंद दी किसानों की खड़ी फसल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी. (फाइल फोटो)
उधर, अदलहाट थानाक्षेत्र में किसानों की फसल रौंदने के विरोध में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए. इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए.
- News18Hindi
- Last Updated: March 2, 2020, 2:32 PM IST
मिर्जापुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोमवार को मिर्जापुर के किसानों की फसल को रौंदने को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है. अपने पोस्ट के साथ किसानों का समर्थन करते हुए उन्होंने कमेंट भी लिखा. साथ ही पोस्ट में उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उसपर निशाना भी साधा.
प्रियंका गांधी ने लिखा कि - 'मीरजापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी. कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए. किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर.'
उधर, अदलहाट थानाक्षेत्र में किसानों की फसल रौंदने के विरोध में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए. इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए. उन्होंने कहा कि गेंहू की फसल अब अगले 20 दिनों में कट जाएगी. किसानों ने आरोप लगाया कि छह किलोमीटर दूरी में 200 बीघे जमीन पर बोई गई गेंहू की फसल बर्बाद की जा रही है. किसानों के विरोध करने पर पुलिस लाठियां भी किसानों पर ही बरसा रही है. वहीं प्रदर्शन कर रहे किसान जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
अयोध्या जिला प्रशासन की अनोखी पहल, अवैध शराब के धंधे से जुड़े युवाओं को मिला प्लेसमेंट

मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी।
कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए।किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर। pic.twitter.com/WFEkWPAjzH— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 2, 2020