TikTok Video देख हुआ प्यार, शादी करने आई लड़की तो पुलिस स्टेशन पहुंचा लड़का

TikTok यूजर्स
बनारस (Varanasi) के रहने वाले एक लड़के ने टिक टॉक (TikTok) पर एक लड़की के डांस का वीडियो (Video) देखा तो दीवाना हो गया. वीडियो लाइक किया और फिर दूसरी सोशल साइट्स (Social Sites) के जरिए उनके बीच बातें होने लगीं.
- News18 Uttar Pradesh
- Last Updated: November 14, 2019, 4:39 PM IST
वाराणसी. सोशल मीडिया (Social Media) पर रोज कोई न कोई किस्सा चर्चा में आ जाता है. ताजा मामला वाराणसी (Varanasi) और मायानगरी मुंबई (Mumbai) से जुड़ा है. बनारस के रहने वाले एक लड़के ने टिक टॉक (TikTok) पर एक लड़की के डांस का वीडियो (Video) देखा तो दीवाना हो गया. वीडियो लाइक किया और फिर दूसरी सोशल साइट्स के जरिए उनके बीच बातें होने लगीं. मामला एक दूसरे को पसंद करने तक पहुंच गया. प्यार के चलते लड़की घरवालों को बिना बताए मुंबई से सीधे बनारस पहुंच गई. लेकिन रेलवे प्लेटफॉर्म पर जैसे ही लड़के ने लड़की को देखा तो उसकी लंबी चौड़ी कद-काठी देखकर वह पीछे हट गया. इसके बाद वह लड़की को लेकर सीधे थाने पहुंच गया.
लड़की की कद काठी देख घबराया लड़का
मामला वाराणसी के मंडुवाडीह थाने पर पहुंचा. पता चला कि टिक टाक एप पर मुंबई की लड़की को मंडुवाडीह के लड़के से प्यार हो गया. दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला भी कर लिया. हंगामा तब हो गया, जब लड़की मुंबई से प्यार के बंधन में हमेशा के लिए बंधने मंडुवाडीह निवासी लड़के से मिलने वाराणसी पहुंच गई. मंडुवाडीह स्टेशन पर पहुंचकर लड़की ने फोन करके लड़के को बुलाया. लड़का मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचा, लेकिन जैसे ही उसने लड़की को देखा तो उसका सिर चकरा गया. दरअसल, लड़का दुबला और छोटे कद का है और लड़की की कद काठी उससे कहीं ज्यादा लंबी और चौड़ी है. जिसे देख लड़का घबरा गया.
लड़की को मनाकर ले गया थानेघबराहट तब और बढ़ गई जब लड़की ने बताया कि वह घर छोड़कर भाग आई है. इसके बाद लड़के ने लड़की को मनाते हुए अपने घर न ले जाकर मंडुवाडीह थाने ले आया. प्रकरण की पूरी जानकारी ईमानदारी से पुलिस को बता दी.
9 महीने पहले शुरू हुआ सिलसिला
उसने बताया कि मंडुवाडीह का वह रहने वाला है और उसने 9 महीने पहले मुंबई निवासी एक लड़की का टिकटॉक पर वीडियो को लाइक किया था. लाइक के बाद दोनों टिकटॉक पर एक दूसरे को फॉलो करने लगे और फिर इनके बीच चैटिंग शुरू हो गई. उसके बाद लड़की के जन्मदिन पर लड़के ने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया, जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया. उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया. इसके बाद कुछ दिन तक मोबाइल में खराबी की वजह बताते हुए लड़के ने लड़की का फोन नहीं उठाया और न ही मैसेज का कोई जवाब दे पाया. इस बात से लड़की घबरा गई और घरवालों से बिना बताए ही मुंबई से वाराणसी पहुंच गई.पुलिस ने लड़की के परिजनों को किया फोन
लड़के ने मंडुवाडीह पुलिस को बताया कि लड़की भाग करके अपने घर से आई है. इसके घरवाले परेशान हैं. कृपया इसके घर पर सूचित कर दीजिए. इसके बाद मंडुवाडीह पुलिस ने लड़की के परिजनों को फोन करके उसके मंडुवाडीह में होने की जानकारी देते हुए बुलवा लिया है.
ये भी पढ़ें:
योगी सरकार का प्लान, सांडों की नसबंदी काे लेकर चलेगा बड़ा अभियान
कुशीनगर मस्जिद और बिजनौर ब्लास्ट में आतंकी कनेक्शन की तलाश में UP ATS

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए वाराणसी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: November 14, 2019, 3:40 PM IST