होम /न्यूज /उत्तर प्रदेश /बनारस में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, कृषि कानून और लखीमपुर कांड के बहाने भरेंगी चुनावी हुंकार

बनारस में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, कृषि कानून और लखीमपुर कांड के बहाने भरेंगी चुनावी हुंकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज वाराणसी में किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित . (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज वाराणसी में किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित . (फाइल फोटो)

Priyanka Gandhi in Varanasi: प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी भी ...अधिक पढ़ें

    वाराणसी. कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) से किसान न्याय रैली (Kisan Nyaya Rally) को संबोधित करेंगी. इस दौरान वे कृषि कानून और लखीमपुर कांड के सहारे कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज भी करेंगी. प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहेंगे. प्रियंका गांधी साढ़े 12 बजे के करीब जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिरऔर दुर्गा मंदिर में पूजा भी करेंगी.

    प्रियंका गांधी की रैली को देखते कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है. शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. इतना ही नहीं कुछ कोंग्रेसियों ने तो पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का अवतार तक बता दिया. जिसपर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधा है और इसे देवी-देवताओं का अपमान बताया.

    रैली भव्य बनाने में जुटे नेता
    रैली भव्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने शनिवार को रैली स्थल का जायजा लिया. इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी. उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से रैली में भारी संख्या में जुटने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे.

    आपके शहर से (वाराणसी)

    वाराणसी
    वाराणसी

    ये है कार्यक्रम
    प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के मुताबिक वह 11.45 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी. उसके बाद वे दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में मत्था टेकेंगी. इसके बाद वे सीधे जगतपुर इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी.

    Tags: Priyanka gandhi, Priyanka Gandhi UP tour, UP Assembly Election 2022, UP Assembly Elections 2022, Varanasi news

    टॉप स्टोरीज
    अधिक पढ़ें