उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने नरेश बंसल. उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद निशंक की मौजूदगी में विधिवत रूप से प्रदेश कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया. बंसल चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभालेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नरेश बंसल ने हाईकमान का आभार जताया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने 5 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मद्देनजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके अलावा भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य और राज्य सरकार में राज्यमंत्री धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मंगलवार देर शाम भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने मीडिया को यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार इन मनोनयन के संबंध में राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह का पत्र भी मिलने के बाद नरेश बंसल को प्रदेश अध्यक्ष और धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक मनोनीत किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : March 27, 2019, 12:47 IST