मॉस्को में धू-धूकर जलने लगा रूसी विमान, 41 लोगों की मौत

रूसी विमान सुपरजेट में लगी आग, 41 लोगों की मौत
रूसी विमान एरोफ्लोट सुखोई सुपरजेट में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद आग लग गई.
- News18Hindi
- Last Updated: May 6, 2019, 9:12 AM IST
रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को एक विमान हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. रूसी विमान एरोफ्लोट सुखोई सुपरजेट में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद आग लग गई. आग लगने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस हादसे में 41 लोगों की मौत की खबर है. दुर्घटना के वक्त विमान में 78 यात्री मौजूद थे.
मरने वालों में चालक दल का भी एक सदस्य बताया जा रहा है. वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कुछ वीडियो सामने आए हैं जो हैरान करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विमान लैंडिंग के लिए रनवे पर भागता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में विमान के पिछले हिस्से से आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठता नजर आ रहा है.
Посадка пылающего Sukhoi Superjet 100 в Шереметьево. Пилоты - стальные люди pic.twitter.com/ETlzOHbUKw
रूसी मीडिया के अनुसार सुखोई सुपरजेट एक साल पुराना था, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान में आग लग गई और उसकी इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जा रहा है कि यह विमान मॉस्को से उत्तरी शहर मरमांस्क जा रहा था.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

— Дмитрий Смирнов (@dimsmirnov175) May 5, 2019