लीबिया की सरकार ने पूर्व सैन्य शासक मुअम्मर गद्दाफी के त्रिपोली स्थित घर बाब अल अजिजिया को सार्वजनिक पार्क में बदलने का फैसला किया है।
लीबिया के पर्यटन मंत्री इकराम अब्दुसलाम बाश इमाम ने बताया कि हम जल्द ही बाब अल अजिजिया से मलबा हटाना शुरू कर देंगे। इलाके की सुरक्षा का भी जायजा लिया जाएगा। बाब अल अजिजिया हरित क्षेत्र होगा। हम उम्मीद करते हैं कि परियोजना पर काम दो महीने में शुरू हो जाएगा।
ढ़ाई वर्ग मील में फैले इस परिसर में स्विमिंग पूल, खेल के मैदान और भूमिगत बंकर हुआ करते थे। सबसे पहले 1986 में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने लीबिया द्वारा बर्लिन में एक डिस्कोथेक पर बमबारी के जवाब में यहां बमबारी की थी। अगस्त 2011 में गद्दाफी के विद्रोहियों के समर्थन में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नाटो द्वारा की गई बमबारी में यह पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गया था।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : July 17, 2013, 05:39 IST