मिस्र में 2300 साल पुराने ममी में मिले 49 ताबीज. (फोटो-@TourismandAntiq)
काइरो: मिस्र के काइरो विश्वविद्यालय के अनुशंधानकर्ताओं ने 2300 साल पुराने एक लड़के का ताबूत खोला है. ताबूत के भीतर ऐसी चीजें मिली हैं, जो सभी को हैरान कर रही हैं. कब्र में 21 विभिन्न डिजाइन के 49 ताबीज मिले हैं. इसके साथ ही इसमें आफ्टरलाइफ के बाद मार्गदर्शन देने के लिए एक सोने का मास्क, मुहं के भीतर सोने की जीभ और सीने में सोने का दिल मिला है. आफ्टरलाइफ मौत के बाद के जीवन को कहते हैं. इस खोज का विवरण फ्रंटियर्स इन मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ था. मिस्र के एडफू में टॉलेमिक कब्रिस्तान से पूरी तरह से लिपटी ममी को 1916 से काहिरा मिस्र के संग्रहालय में रखा गया था.
शोधकर्ताओं को मृत लड़के की ममी के ऊपर और शरीर के भीतर ताबीज मिले हैं. ताबीज कहां-कहां हैं, इसका पता लगाने और इसके सार्वजनिक प्रस्तुतीकरण के लिए कम्प्यूटर टोमोग्राफी स्कैन (CT) का इस्तेमाल किया गया है. ममी का लिंग पता करने के लिए उसका जननांग जांच किया गया जिसमे पुरुष होने का पता चला. अस्थि-मज्जा और दांत के फटने की वजह से मृत्यु 14-15 साल की उम्र में बताई गई. कम्प्यूटर टोमोग्राफी स्कैन में मालूम चला कि इसमें उच्च क्वालिटी का मम्मीकरण किया गया है. उसके शरीर में नकली दिल और मस्तिष्क के अलावा दूसरे अंग नहीं मिले. बाकी के अंगों को निकाल लिया गया था.
الأشعة المقطعية تكشف أسرار مومياء الصبي الذهبي ببدروم المتحف المصري بالتحرير! pic.twitter.com/Rw0c6ipwm1
— Ministry of Tourism and Antiquities (@TourismandAntiq) January 24, 2023
ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी के बाद चीन में एक और बड़ा संकट, कांप उठा पूरा देश, जानें
लेखक और काहिरा विश्वविद्यालय, मिस्र के फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ सहर सलीम ने बताया, ‘इस ममी के शरीर को बड़े पैमाने पर 49 ताबीजों से सजाया गया था, लपेटने की परतों के बीच और ममी के शरीर के गुहा के अंदर तीन स्तंभों की एक अनूठी व्यवस्था में खूबसूरती से स्टाइल किया गया था.मम्मी को कुछ इस प्रकार सजाया गया था कि शरीर को सुरक्षा मिले और आफ्टरलाइफ के बाद मार्ग दर्शन प्रदान करे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|