
कीव. यूक्रेन और रूस के बीच जंग (Russia-Ukraine War)का गुरुवार को आठवां दिन है. इस बीच भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. इसके लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है. इस बीच भारत सरकार (Russia-Ukraine War Indian Nationals Evacuation:) ने रूस के साथ एक अहम समझौता किया है. खारकीव में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रूस 6 घंटे तक युद्ध रोकने को तैयार हो गया है. यह गैप वहां फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित खारकीव से निकालकर यूक्रेन के आसपास के देशों के बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए लिया गया है.
यूक्रेन के शहर खारकीव में अब भी हजारों स्टूडेंट्स के फंसे होने की सूचना है. बताया गया था कि भारतीयों को वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात को रूस के राष्ट्रफति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का मुद्दा उठाया था. रूस के राष्ट्रपति ने पीएम को बताया था कि रूस हर संभव मदद करने को तैयार है. खारकीव में यूक्रेनी सेना भारतीय स्टूडेंट्स को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.
Think for a brief moment.
US/China have been helpless to evacuate their citizens from Ukraine since the war began.
India today managed to stop THE WAR for 6 hours in Kharkiv to let rescue Indian students.
Damn positive about remaining Indian students being rescued soon. 🇮🇳
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 2, 2022
पुतिन ने दिया था मदद का भरोसा
व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान यह भरोसा दिलाया था कि इंडियन स्टूडेंट्स को वॉर जोन से सुरक्षित निकालकर उन्हें भारत भेजने के लिए सभी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं. रूसी सेना इस दिशा में हरसंभव कोशिश करेगी. उन्होंने भारतीय छात्रों के फौरन रेस्क्यू के लिए रूसी सेना द्वारा खारकीव से रूस तक एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाने की भी बात कही थी. इसके अगले दिन ही रूस 6 घंटे तक युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गया है.
India today managed to stop THE WAR for 6 hours in #Kharkiv to let rescue Indian students.
Power of Indian Diplomacy 🇮🇳 #OperationGanga #indiansinkharkiv #RussiaUkraine pic.twitter.com/kShjVQacYh
— Organiser Weekly (@eOrganiser) March 2, 2022
भारतीय दूतावास ने भी बुधवार को छात्रों सहित अपने सभी नागरिकों से कहा था कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जितनी जल्दी हो सके खारकीव छोड़ दें. दूतावास ने एडवाइजरी में कहा था कि भारतीय नागरिक खारकीव छोड़कर पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का पहुंचे, जो करीब 16 किलोमीटर के दायरे में है.
When nations like China, USA, UK were scared to enter Ukraine, India managed to evacuate over 60% of its citizens from Ukraine
Now Indian PM spoke to Putin & managed to stop the war for over 6 hours so that all Indian students can reach a safe place
That’s the power of Modi ji
— Mahesh Vikram Hegde 🇮🇳 (@mvmeet) March 3, 2022
इस बीच ऑपरेशन गंगा के तहत 3,726 भारतीयों को आज बुखारेस्ट से 8 फ्लाइट, सुसेवा से 2 फ्लाइट, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 फ्लाइट और रेज़ज़ो से 3 फ्लाइट से भारत वापस लाया जाएगा.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले News18 India पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी पर |
Tags: Narendra modi, Russia, Russia ukraine war, Vladimir Putin