अब इस स्टैचू के नीचे बैठी इन मैडम को पता भी नहीं होगा, कि इनकी ऐसी तस्वीर उतारी गई है. स्टैचू तो मानो थॉर का हथौड़ा इन पर ही चला देने वाला है.
(Image Credits: andyfoulds.co.uk)
इस तस्वीर को जान-बूझकर कैप्चर किया गया, या ये गलती से कैप्चर हो गई. अब ये तो इसे क्लिक करने वाला ही बता पाएगा. बहरहाल अर्थ का अनर्थ निकल चुका है. यूएन ने इसे देखा तो उसे भी चक्कर आ जाएगा.
(Image Credits: strangecosmos)
इन जनाब की क्रिएटिविटी माननी पड़ेगी. घर की बैलकनी से इन्होंने सड़क को बच्चों का खेल-खिलौना बना दिया. इस तस्वीर को लेने वाले को 10/10 मिलेंगे.
(Image Credits: meflipalamoda.blogspot.com)
इसे देखकर एक बार डर ही जाएंगे आप. स्केलेटन की आंख की तरह दिख रही ये तितली है तो बड़ी प्यारी, लेकिन गलत वक्त पर गलत जगह बैठ गई है.
(Image Credits: Marko Popadic)
अब इसके लिए हम क्या कहें? बस इस वेडिंग के फोटोग्राफर ने बाद में ये तस्वीर दिखाई होगी तो दुल्हन ने उसका क्या हाल किया होगा, बताने की ज़रूरत नहीं.
(Image Credits: itaintholywater)
उफ्फ... इस तस्वीर को उतारने वाले के खुराफाती दिमाग की हम भी दाद देते हैं. वैसे इस बंदर का ध्यान किधर है?
(Image Credits: Adde Adesokan)
अब ज़रा इसे भी देख लीजिए. न जाने किस कैंपेन के लिए ये तस्वीर लगाई गई होगी. अब उस कैंपेन के बारे में तो हमें नहीं पता लेकिन ये तस्वीर सॉलिड बेइज्जती कर रही है.
(Image Credits: zokstersomething)
आराम से सफर कर रहे इस आदमी को शायद ही मालूम होगा कि वो किस तरह की तस्वीर का हिस्सा बन गया है लेकिन तस्वीर उतारने वाले को मानना पड़ेगा.
(Image Credits: utrokolhoz)
इसे देखकर तो आप हंस पड़ेंगे. बेचारी मासूम चिड़िया को पता ही नहीं है कि वो कहां बैठी है. वैसे इस बोर्ड को बनाने वाले की बात क्या वो समझ पाती है, ये सोचने की बात है.
(Image Credits: thebeerbarrel)
ये तस्वीर एक बार कनफ्यूज़ ज़रूर कर देगी. घोड़े ने सूटबूट पहना है या फिर सूटबूट वाले का चेहरा घोड़े का हो गया है. खैर ... इनमें से कुछ भी नहीं है, सिर्फ फोटो लेने का दिमाग शरारती है.
(Image Credits: cookinghamus)