दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पहले भारतीय जनसंघ के रूप में जानी जाती थी। जिसकी शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की थी। हरियाणा के सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में चल रही भाजपा प्रचारक वर्ग की पाठशाला के बाहर जनसंघ से लेकर भाजपा के अब तक के अध्यक्षों का परिचय दिया गया। ताकि लोगों को पता चले कि इस समय देश में जिस पार्टी की सरकार है उसे खड़ा किन लोगों ने किया है। भाजपा ने लंबे समय बाद इस तरह की फोटो लगाई है। फोटो एवं रिपोर्ट: ओम प्रकाश
भारतीय जनसंघ ने 1952 के आम चुनावों में फाइट किया। कांग्रेस की जबरदस्त लहर के बावजूद इसकी झोली में तीन सीटें आईं। दूसरे आम चुनाव 1957 में चार सीटें हासिल कीं।
वर्ष 1962 में हुए तीसरे लोकसभा चुनाव में सीटों का आंकड़ा दहाई में पहुंचते हुए 14 हो गया। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही और चौथे लोकसभा चुनाव 1967 में इसकी सीटों की संख्याा 35 हो गई। 1971 में इसकी सीटें पहली बार घटकर 22 रह गईं।
इसके बाद पीएम इंदिरा गांधी द्वारा (1975-1976) में आपातकाल लागू कर दिया गया। फिर उन्हें हराने के लिए जनसंघ सहित कई पार्टियों ने विलय कर जनता पार्टी बनाई।
इसने 1977 में हुए छठे आम चुनाव में रिकार्ड 295 सीटों पर कब्जा कर कांग्रेस को पहली बार सत्ता से बेदखल कर दिया। हालांकि आपसी कलह की वजह से यह सरकार ज्यादा नहीं चली।
वर्ष 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में इसकी सीटें सिर्फ 31 रह गईं और पार्टी बिखर गर्इ। इसके बाद जनसंघ की विचारधारा के नेताओं नें भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। लेकिन, 1984 में हुए चुनावों में बीजेपी को सिर्फ 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा।
नौवीं लोकसभा के लिए 1989 में हुए चुनाव में इसे 85 सीटें हासिल हुईं। इसी प्रकार 1991 में 120, 1996 में 161, 1998-99 में 182 और 2009 के चुनाव में 116 सीट मिलीं।
भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ की उत्तराधिकारी है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलीचंद्र शर्मा, प्रेमनाथ डोगरा, आचार्य डीपी घोष, पीतांबर दास, ए रामाराव, वच्छ राज व्यास, बलराज मधोक, दीनदयाल उपाध्या्य, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के जना कृष्णमुर्ति, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह ने मेहनत कर इसे यहां तक पहुंचाने का काम किया।
अब इसे और आगे बढ़ाने की चुनौती वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। वह वर्तमान के साथ-साथ पार्टी को खड़ा करने वालों को लोगों से रूबरू करवा रहे हैं।
बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किस दिन होंगे चुनाव, एक क्लिक में जानें
PHOTOS : रामपथ रामायण एक्सप्रेस ट्रेन अपने सफर पर रवाना, इन तीर्थस्थलों की कराएगी सैर
Vijay Hazare Trophy 2021: क्रुणाल पंड्या ने ठोका दूसरा शतक, छठे नंबर पर उतरकर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
भारत बंद का दिख रहा मिलाजुला असर, सड़कें दिखी खाली, देखें PICS